लाइव न्यूज़ :

टीकों के लिए किये गये गठबंधन को 2022 तक अमेरिका दो अरब डॉलर की अतिरिक्त सहायता देगा

By भाषा | Updated: April 15, 2021 20:52 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 15 अप्रैल अमेरिका वैश्विक ‘कोवैक्स’ पहल में मदद पहुंचाने के तहत टीकों के गठबंधन ‘गावी’ को 2022 तक दो अरब डॉलर की अतिरिक्त सहायता देगा, ताकि हर जगह लोगों को सुरक्षित और प्रभावी टीका मिल सके। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।

साथ ही, उन्होंने साझेदार देशों से तत्काल टीकों के विनिर्माण, आपूर्ति और वितरण की जरूरतों के लिए सहायता प्रदान करने की भी अपील की।

कोवैक्स एक वैश्विक पहल है, जिसका लक्ष्य विकासशील देशों को कोविड-19 का टीका उपलब्ध कराना है।

ब्लिंकन ने कहा, ‘‘हम उन अन्य देशों की सराहना करते हैं जिन्होंने वादा किया और उसे पूरा किया, जिसने हमें 92 निम्न एवं मध्यम आय वाले देशों में कम से कम 20 लोगों को साल के अंत तक टीके की आपूर्ति करने के गावी के शुरूआती लक्ष्य को पूरा करने की राह पर अग्रसर रखा है।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार ने टीकों एवं टीकाकरण के लिए वैश्विक गठबंधन (गावी) की सहायता के लिए मार्च में दो अरब डॉलर का योगदान दिया है, जो उसे मिला अब तक का सबसे बड़ा अनुदान है।

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी सरकार 2022 तक कोवैक्स की मदद के लिए और दो अरब डॉलर की सहायता देगी।’’

एक बयान में गावी ने कहा कि कोवैक्स ने अब तक कोविड-19 के टीकों की 3.8 करोड़ खुराक की आपूर्ति की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा