अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 1303 लोगों की हुई मौत, मरने वालों का आंकड़ा 55 हजार के पार, जानिए दुनिया का क्या है हाल 

By रामदीप मिश्रा | Published: April 28, 2020 07:01 AM2020-04-28T07:01:20+5:302020-04-28T07:01:20+5:30

चीन के वुहान शहर से दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते मरने वालों का आंकड़ा 2 लाख, 6 हजार, 567 तक पहुंच गया है। दुनियाभर के 193 देशों में अब तक 29 लाख, 61 हजार, 540 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जबकि कम से कम 8 लाख, 09 हजार 400 लोग ठीक हो चुके हैं।

US recorded 1303 COVID 19 deaths in last 24 hours as per Johns Hopkins University tally | अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 1303 लोगों की हुई मौत, मरने वालों का आंकड़ा 55 हजार के पार, जानिए दुनिया का क्या है हाल 

अमेरिका में कोरोना वायरस से लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा। (फाइल फोटो)

Highlightsअमेरिका में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से 1303 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी अमेरिका के जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय ने दी है।

वाशिंगटनः कोरोना वायरस पूरी दुनिया में कहर बरपा रहा है, लेकिन इस खतरनाक वायरस से अमेरिका बुरी तरह प्रभावित है। यहां बड़ी संख्या में लोगों के जान जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस से 1303 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी अमेरिका के जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय ने दी है। हालांकि राहत की बात यह है कि मौतों का आंकड़ों लगातार कम हो रहा है। यहां अबतक करीब 55 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है और संक्रमितों की संख्या 9 लाख, 50 हजार से अधिक हो गई है। 

इस बीच अमेरिका दुनियाभर में कोरोना वायरस के प्रसार के लिए चीन को जिम्मेदार ठहरा रहा चाहिए। एक अमेरिकी अधिकारी ने चीन पर यह आरोप भी लगाया कि वह निम्न गुणवत्ता के एंटीबॉडी जांच किट का निर्यात करके इस स्थिति से लाभ अर्जित कर रहा है। पिछले कुछ हफ्तों में, ट्रंप प्रशासन ने चीन के खिलाफ बयानबाजी तेज कर दी है। 

ट्रंप प्रशासन ने चीन पर गैर-पारदर्शी होने और उसे दुनियाभर में कोरोना वायरस के प्रसार के लिए जिम्मेदार ठहरा रहा है। यह वायरस एक महामारी का रूप लेने से पहले पहली बार चीन के वुहान शहर में सामने आया था। 


वुहान शहर से दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते मरने वालों का आंकड़ा 2 लाख, 6 हजार, 567 तक पहुंच गया है। दुनियाभर के 193 देशों में अब तक 29 लाख, 61 हजार, 540 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जबकि कम से कम 8 लाख, 09 हजार 400 लोग ठीक हो चुके हैं। 

माना जा रहा है कि राष्ट्रीय एजेंसियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से प्राप्त जानकारी के आधार पर एएफपी द्वारा तैयार की गई संक्रमितों के आंकड़े वास्तविक संक्रमितों का महज एक हिस्सा है क्योंकि कई देश केवल गंभीर मामलों में ही जांच कर रहे हैं। 

अमेरिका कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित देश है जहां 9,65,933 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि 54,877 लोगों की मौत हुई है। इटली दूसरा देश है जहां पर सबसे अधिक मौतें हुई हैं। यहां पर 26,644 लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं एवं 1,97,675 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। कुल 2,09,465 मामलों और 23,521 मौतों के साथ स्पेन तीसरे स्थान पर है। 

फ्रांस में 1,62,100 मामले सामने आए हैं जिनमें 22,856 लोगों की मौत हुई है जबकि ब्रिटेन में 20,732 लोगों ने अपनी जान कोविड- 19 से गंवाई है। यहां कुल 1,52,840 मामलों की पुष्टि हुई है। चीन में (हांगकांग और मकाउ को छोड़कर) में अबतक 82,830 मामलों की पुष्टि हुई है और 4,633 लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं। इनमें हाल में हुई एक मौत और संक्रमण के तीन मामले शामिल हैं। कोविड-19 से यूरोप महाद्वीप दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित है। यहां अब तक 13,79,443 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिनमें से 1,24,759 लोगों की मौत हुई है। 

अमेरिका और कनाडा में संयुक्त रूप से 10,12,573 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और इनमें से 57,513 लोगों की मौत हुई है। लातिन अमेरिकी और कैरीबियाई देशों में 1,69,174 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं जबकि 8,292 लोगों की मौत हुई है।

एशिया (पश्चिम एशिया छोड़कर) में कोविड-19 के 2,04,217 मामले सामने आए हैं और 8,077 लोगों की मौत हुई। पश्चिम एशिया में 1,56,097 मामले आए हैं और 6,392 लोगों की मौत हुई है। अफ्रीका में कोविड-19 से 32,015 लोग संक्रमित हुए हैं और 1,425 लोगों की मौत हुई है। प्रशांत क्षेत्र में 109 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है जबकि 8,023 मामले सामने आए हैं।

Web Title: US recorded 1303 COVID 19 deaths in last 24 hours as per Johns Hopkins University tally

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे