अमेरिका : रोड आईलैंड के प्रोविडेंस में गोलीबारी की घटना में नौ लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

By भाषा | Published: May 14, 2021 08:36 AM2021-05-14T08:36:19+5:302021-05-14T08:36:19+5:30

US: Nine people injured in firing incident in Providence of Road Island, three in critical condition | अमेरिका : रोड आईलैंड के प्रोविडेंस में गोलीबारी की घटना में नौ लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

अमेरिका : रोड आईलैंड के प्रोविडेंस में गोलीबारी की घटना में नौ लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

प्रोविडेंस (अमेरिका), 14 मई (एपी) अमेरिका के रोड आईलैंड की राजधानी प्रोविडेंस में गोलीबारी की घटना में नौ लोग घायल हो गये। पुलिस का मानना है कि शहर में यह गोलीबारी की अब तक की सबसे बड़ी घटना है।

प्रोविडेंस पुलिस प्रमुख कर्नल हग टी क्लेमेंट्स ने घटनास्थल पर पत्रकारों को बताया कि बृहस्पतिवार को शाम करीब सात बजे हुई गोलीबारी की इस घटना में घायल नौ लोगों में से तीन की हालत गंभीर है।

उन्होंने कहा कि कई बंदूकों का इस्तेमाल किया गया। यह घटना दो समूहों के बीच पहले से चल रहे विवाद का नतीजा है, इन समूहों के बारे में अधिकारी जानते थे।

क्लेमेंट्स ने बताया कि पहले एक घर को निशाना बनाकर वाहन से गोली चलायी गयी, इसके बाद घर में मौजूद व्यक्ति या लोगों ने जवाबी गोलीबारी की।

घटना दक्षिण पूर्वी इलाके वाशिंगटन पार्क में हुई।

मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। क्लेमेंट्स ने बताया कि जांच अभी शुरुआती चरण में है। जांच अधिकारी अस्पताल में पीड़ितों से पूछताछ कर रहे है। पीड़ितों की उम्र 19 और 25 साल के बीच है। उनकी पहचान उजागर नहीं की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: US: Nine people injured in firing incident in Providence of Road Island, three in critical condition

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे