आसमान में देखी गई उड़न तश्तरी के वीडियो पर अमेरिकी नौसेना ने लगाई मुहर, एलियन होने संभावना गहराई!

By रोहित कुमार पोरवाल | Published: September 19, 2019 06:58 PM2019-09-19T18:58:57+5:302019-09-19T19:06:59+5:30

पिछले ऐसे कुछ वीडियो सामने आए थे जिनमें एडवांस्ड इंफ्रारेड सेंसर्स द्वारा बताया गया था कि हवा में तेजी उड़ने वाली अज्ञात चीज देखी गई। अब अमेरिकी नौसेना वीडियो को सही ठहराया है।

US Navy confirms recently released unidentified flying objects UFO videos are real | आसमान में देखी गई उड़न तश्तरी के वीडियो पर अमेरिकी नौसेना ने लगाई मुहर, एलियन होने संभावना गहराई!

अमेरिकी नौसेना हवा में तेजी से उड़ती अज्ञात चीज के वीडियो की पुष्टि की है। (Screen Grab Source: YouTube/To The Stars Academy of Arts & Science)

Highlightsहवा तेजी से उड़ती देखी गई अज्ञात चीज के वीडियो को अमेरिकी नौसेना ने सही बताया।अमेरिकी नौसेना की पुष्टि से गहराई दूसरे ग्रहों पर एलियंस होने की संभावना!

अमेरिकी नौसेना ने आसमान में देखी गई उड़ने वाली अज्ञात वस्तुओं (यूएफओ) के वीडियो को सही ठहराया है। यूएफओ को आम तौर पर उड़न तश्तरी के नाम से जाना जाता है। दुनिया में लगातार इस बारे में बहस चलती रही है कि ब्रह्माण्ड में किसी दूसरे ग्रह पर भी प्राणी यानी एलियन हो सकते हैं। अक्सर एलियन को उड़न तश्तरी के साथ जोड़कर देखा जाता है और इस विषय पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में कई फिल्में बन चुकी हैं।

अब एक बार बहस फिर गरमा गई है। दरअसल, 'टू द द स्टार्स एकेडमी ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेज' और न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा दिसंबर 2017 और मार्च 2018 के बीच कुछ वीडियो क्लिप जारी की गई थीं। इन क्लिप को लेकर दावा किया गया था कि एडवांस्ड इंफ्रारेड सेंसर्स में तेजी से हवा में उड़ती लंबाकार चीज देखी गई।

सीएनएन की खबर के मुताबिक, अमेरिकी नौसेना ने आखिरकार वीडियो में उड़ने वाली किसी अज्ञात चीज के बारे में तो पुष्टि की है लेकिन यह नहीं बताया है कि वह चीज कौन सी है। उन्होंने इस बारे में किसी तरह का संकेत भी नहीं दिया है। इस बारे में केवल कयास लग रहे हैं कि वे अज्ञात चीजें उड़न तश्तरी हो सकती हैं। 

अमेरिकी नौसेना के प्रवक्ता जो ग्राडिशर ने सीएनएन को बताया कि अवर्गीकृत सैन्य फुटेज की तीन क्लिप में देखी गई वस्तुएं "अज्ञात हवाई घटनाएं हैं।"

2004 की एक फुटेज में दिखाई देता है कि सेंसर्स एक टारगेट को लॉक करते हैं, जैसे ही टारगेट उड़ान भरने से पहले फ्रेम की बाईं ओर से तेजी गति पकड़ता है भरता है, सेंसर्स उसको रीलोकेट करें, उस क्षमता से वह बहुत तेज होता है। 

2015 के दो वीडियो में अमेरिकी लड़ाकू पायलट अज्ञात चीज को लेकर बात करते हुए भी सुनाई देते हैं।

Web Title: US Navy confirms recently released unidentified flying objects UFO videos are real

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे