अमेरिका ने चीनी तेल रिफाइनरी पर लगाया प्रतिबंध, ईरान से तेल खरीदने पर लिया एक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2025 10:05 IST2025-04-17T10:04:29+5:302025-04-17T10:05:17+5:30

US:  चीन के शांदोंग प्रांत में प्रतिबंधित रिफाइनरी को ईरान से कच्चे तेल की दर्जनों खेपें मिलीं, जिनकी कीमत 1 अरब डॉलर से अधिक थी

US bans Chinese refineries from buying crude oil from Iran | अमेरिका ने चीनी तेल रिफाइनरी पर लगाया प्रतिबंध, ईरान से तेल खरीदने पर लिया एक्शन

अमेरिका ने चीनी तेल रिफाइनरी पर लगाया प्रतिबंध, ईरान से तेल खरीदने पर लिया एक्शन

USअमेरिका ने ईरान से एक अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य का तेल खरीदने पर चीन की एक रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगाया है। अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने कहा कि इस धन से ईरान की सरकार को और ईरान समर्थित आतंकवादी समूहों को आर्थिक मदद मिलती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के अनुसार जिस रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगाया गया है उसे ईरान से कच्चे तेल की दर्जनों खेप प्राप्त हुईं, जिनकी कीमत एक अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक है।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार कुछ खेप ईरान के अर्द्धसैनिक बल ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ से जुड़ी एक कंपनी से थी। प्रतिबंध की इस सूची में कई कंपनी और पोतों के नाम शामिल हैं। वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट की ओर से जारी एक बयान में कहा गया,‘‘ कोई भी रिफाइनरी, कंपनी या दलाल जो भी ईरान से तेल की खरीद करता है या उसके व्यापार में मदद करता है वह खुद को गंभीर खतरे में डाल रहा है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ अमेरिका ईरान की तेल आपूर्ति श्रृंखला को मदद देने वाले सभी तत्वों को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।’’ ईरान पर यमन के हूती विद्रोहियों, लेबनान के हिज़्बुल्ला और गाजा के हमास जैसे चरमपंथी संगठनों को समर्थन देने का आरोप है। 

Web Title: US bans Chinese refineries from buying crude oil from Iran

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे