लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने भारत को 9 करोड़ डॉलर के सैन्य उपकरणों एवं सेवाओं की बिक्री को दी मंजूरी

By भाषा | Updated: December 4, 2020 07:33 IST

पेंटागन ने कहा कि प्रस्तावित बिक्री पहले खरीदे गये विमान का भारतीय वायुसेना, सेना और नौसेना की चीजों की ढुलाई आदि में प्रभावी भूमिका निभाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देडीएससीए ने कहा कि भारत हिंद-प्रशांत एवं दक्षिण एशिया क्षेत्र में राजनीतिक स्थायित्व, शांति एवं आर्थिक प्रगति के लिए अहम ताकत रहने वाला है।भारत द्वारा किये गये अनुरोध में विमान में स्पेयर और मरम्मत से जुड़े सामान, एडवांस्ड रडार वार्निंग रिसीवर शिपसेट,जीपीएस व इलेक्ट्रॉनिक युद्धाश्त्र आदि हैं।

वाशिंगटन: अमेरिका ने नौ करोड़ डॉलर मूल्य के सैन्य उपकरण खरीदने एवं सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस विमान के बेड़े के पक्ष में सेवाएं प्रदान करने के भारत के अनुरोध को मंजूरी दे दी है। रक्षा विभाग की डिफेंस सिक्योरिटी को-ऑपरेशन एजेंसी (डीएससीए) ने कहा कि यह प्रस्तावित बिक्री अमेरिका-भारत रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में मदद करके अमेरिका की विदेश नीति एवं राष्ट्रीय सुरक्षा में सहयोग करेगी तथा ‘बड़े रक्षा साझेदार’ की सुरक्षा सुधारेगी।

कांग्रेस के लिए जारी की गयी बिक्री अधिसूचना में डीएससीए ने कहा कि इंडिया हिंद-प्रशांत एवं दक्षिण एशिया क्षेत्र में राजनीतिक स्थायित्व, शांति एवं आर्थिक प्रगति के लिए अहम ताकत रहने वाला है। भारत द्वारा किये गये अनुरोध में विमान में स्पेयर और मरम्मत से जुड़े सामान, एडवांस्ड रडार वार्निंग रिसीवर शिपसेट, दस लाइटवेट नाइट विजन बाइनोकुलर, 10 एन/एवीएस-9 नाइट विजन गोगल, जीपीएस, इलेक्ट्रॉनिक युद्धास्त्र आदि हैं।

पेंटागन ने कहा कि प्रस्तावित बिक्री पहले खरीदे गये विमान का भारतीय वायुसेना, सेना और नौसेना की चीजों की ढुलाई, स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानवीय सहायता, क्षेत्रीय आपदा राहत संबंधी जरूरतों को पूरा करने में प्रभावी भूमिका निभाएगी। 

टॅग्स :अमेरिकाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!