लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने यमन के उत्तरी क्षेत्र में सहायता बहाल करने की घोषणा की

By भाषा | Updated: March 13, 2021 10:32 IST

Open in App

वाशिंगटन, 13 मार्च (एपी) यमन में विद्रोहियों के कब्जे वाले उत्तरी क्षेत्र में अकाल की स्थिति से निपटने के लिए अमेरिका ने शुक्रवार को सहायता बहाल करने की घोषणा की।

यमन में लगभग छह साल से युद्ध के हालात हैं और संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि एक मुख्य बंदरगाह पर ईंधन नहीं पहुंच रहा है जिसके कारण देश में संकट और बढ़ रहा है।

यह सहायता ऐसे समय में दी जा रही है जब यमन में अमेरिका के राजदूत ने हूती विद्रोहियों पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है कि वे और अधिक क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए लड़ रहे हैं जबकि संघर्ष का अंत करने के लिए अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर कूटनीतिक प्रयास किए जा रहे हैं।

टिम लेंडरकिंग ने कहा, “मेरे लिए यह दुखद और चिंताजनक है कि हूती (विद्रोही) मारिब प्रांत को हथियाने के लिए सैन्य अभियान को तवज्जो दे रहे हैं।”

‘अटलांटिक कॉउंसिल’ थिंक टैंक द्वारा डिजिटल माध्यम से किए गए एक आयोजन में उन्होंने यह बयान दिया।

इससे पहल उन्होंने संघर्ष विराम और शांति के प्रयास करने के लिए दो हफ्ते तक क्षेत्र का दौरा किया था।

ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी अरब के नेतृत्व में सैन्य कार्रवाई का समर्थन करने वाले ट्रंप प्रशासन की नीति को पलटते हुए यमन में कूटनीति के जरिये युद्ध का अंत करना बाइडन प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण है।

बाइडन के कूटनीतिक प्रयासों के बावजूद विद्रोहियों ने पीछे हटने से इनकार कर दिया है जिसके कारण अमेरिका और उसके रणनीतिक साझेदार सऊदी अरब के बीच तनाव पैदा हो गया है।

लेंडरकिंग ने कहा कि कई दिनों तक हूती विद्रोहियों को संघर्ष विराम का प्रस्ताव दिया गया और उनसे हिंसा का अंत करने का आग्रह किया गया।

संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि युद्ध और बड़े स्तर पर विस्थापन, ईंधन की कमी और खाद्य सामग्री की कीमतों में वृद्धि के कारण यमन के 50 हजार लोग पहले से अकाल की स्थिति से जूझ रहे हैं और 50 लाख अन्य लोगों पर संकट गहरा गया है।

संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि यमन में पांच साल की उम्र के चार लाख बच्चे इस साल कुपोषण के कारण मौत की कगार पर खड़े हैं।

ट्रंप ने यमन के उत्तरी क्षेत्र में दी जाने वाली सहायता पर यह कहते हुए रोक लगा दी थी कि हूती विद्रोही, सहायता राशि का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए कर रहे हैं।

इसके लगभग एक साल बाद इस ट्रंप के निर्णय को पलटते हुए बाइडन प्रशासन ने शुक्रवार को सहायता बहाल करने की घोषणा की।

‘यूएस एड’ संस्था की एक वरिष्ठ अधिकारी सराह चार्ल्स ने कहा कि बाइडन प्रशासन ने यमन के उत्तरी क्षेत्र में “सतर्कता के साथ सहायता बहाल करने” का फैसला लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'