लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने नयी अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रणाली की घोषणा की

By भाषा | Updated: September 21, 2021 00:56 IST

Open in App

वाशिंगटन, 20 सितंबर अमेरिका ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए नयी प्रणाली की घोषणा की जिसके तहत भारत सहित किसी भी देश के ऐसे लोगों को नवंबर की शुरुआत से देश में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी,जिनका पूर्ण टीकाकरण हो गया है।

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2020 की शुरुआत में कोविड-19 महामारी के कारण विदेशी यात्रियों के अमेरिका में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था। नयी प्रणाली भारत जैसे देशों पर पर लगी इस पाबंदी को समाप्त करती है।

व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने कहा कि भारत जैसे देशों में पूर्ण टीकाकरण करा चुके लोग अब अपने टीकाकरण प्रमाणपत्र के साथ अमेरिकी की यात्रा कर सकते हैं। उन्हें उड़ान भरने से पहले टीकाकरण का प्रमाणपत्र देना होगा।

कोविड-19 पर व्हाइट हाउस के रेस्पांस कोऑर्डिनेटर जेफ जिनेट्स ने पत्रकारों से कहा, ‘‘आज हम अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए नयी प्रणाली की घोषणा कर रहे हैं। इस नयी प्रणाली में अमेरिका आने वाले विदेशी यात्रियों से कोरोना वायरस संक्रमण ना फैले यह सुनिश्चित करने के लिए कड़े प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'