लाइव न्यूज़ :

ब्रेग्जिट पर हंगामाः ब्रिटेन के पीएम जॉनसन को अपने घर में झटका लगा, भाई ने कैबिनेट सदस्य और सांसद के तौर पर इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: September 5, 2019 19:28 IST

व्यापार मंत्री और ओर्पिंगटन से संसद के सदस्य ने कहा कि परिवार के प्रति निष्ठा और राष्ट्रीय हित के बीच खुद को फंसा हुआ महसूस कर रहा था। इस वजह से उन्होंने मजबूरन यह कदम उठाया। जो जॉनसन का इस्तीफा इस बात का संकेत देता है कि ब्रिटेन यूरोपीय संघ में सदस्यता को लेकर किस कदर बंटा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्दे हाल के हफ्तों में मैं परिवार के प्रति निष्ठा और राष्ट्रीय हित के बीच फंसा हुआ महसूस करा रहा था।तनाव का कोई हल नहीं था और यही सही समय है कि अन्य लोग सांसद और मंत्री की मेरी भूमिका को ग्रहण करें।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को ब्रेग्जिट को लेकर बृहस्पतिवार को अपने घर में झटका लगा। उनके छोटे भाई जो जॉनसन ने कैबिनेट के सदस्य और कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद के तौर पर इस्तीफा दे दिया।

व्यापार मंत्री और ओर्पिंगटन से संसद के सदस्य ने कहा कि परिवार के प्रति निष्ठा और राष्ट्रीय हित के बीच खुद को फंसा हुआ महसूस कर रहा था। इस वजह से उन्होंने मजबूरन यह कदम उठाया। जो जॉनसन का इस्तीफा इस बात का संकेत देता है कि ब्रिटेन यूरोपीय संघ में सदस्यता को लेकर किस कदर बंटा हुआ है।

उन्होंने ट्विटर पर जारी बयान में कहा, ‘‘ हाल के हफ्तों में मैं परिवार के प्रति निष्ठा और राष्ट्रीय हित के बीच फंसा हुआ महसूस करा रहा था। इस तनाव का कोई हल नहीं था और यही सही समय है कि अन्य लोग सांसद और मंत्री की मेरी भूमिका को ग्रहण करें।’’

जो जॉनसन ने कहा कि नौ साल तक ओर्पिंगटन का प्रतिनिधित्व करना व तीन प्रधानमंत्रियों के तहत मंत्री बनाना सम्मान की बात है। उन्होंने 2016 में ब्रेग्जिट में रहने के लिए मतदान किया था जबकि उनके भाई ने ब्रेग्जिट से अलग होने के लिए अभियान की सह अगुवाई की थी।

जो जॉनसन को ब्रिटेन में भारत के प्रति मित्रवत रुझान रखने वाले सियासतदान के तौर पर देखा जाता है। वह ‘ द फाइनेंशल टाइम्स’ के पत्रकार के तौर पर भारत में भी रह चुके हैं। 

टॅग्स :ब्रिटेनब्रिटिश पार्लियामेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा