लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र ने कहा- उत्तरी यमन में हवाई हमलों में करीब नौ बच्चों की मौत

By भाषा | Updated: August 8, 2020 11:55 IST

सऊदी नीत गठबंधन के लिए प्रवक्ता, तुर्की अल मलिकी ने सऊदी समाचार-पत्र अल शर्क अल अवसत को शुक्रवार को बताया कि गठबंधन असैन्य नागरिकों के हताहत होने के हालिया आरोपों पर “गंभीरता से जांच” कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तरी यमन में हुए हवाई हमलों में करीब नौ बच्चों की मौत हुई। संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सना: उत्तरी यमन में हुए हवाई हमलों में करीब नौ बच्चों की मौत हुई। संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विद्रोहियों के नियंत्रण वाले क्षेत्र में यह तीसरा हमला है जिसमें इतनी संख्या में बच्चों की मौत हुई है। यमन के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायता समन्वयक, लिजे ग्रांडे ने एक बयान में कहा कि बृहस्पतिवार को हुए हमले का शिकार वह समूह हुआ जिसमें ज्यादातर महिलाएं एवं बच्चे थे जो सड़क मार्ग से सफर कर रहे थे।उन्होंने कहा कि यह, “चौंकाने वाला और पूरी तरह अस्वीकार्य है।’’ बयान में कहा गया कि कम से कम सात और बच्चे तथा दो महिलाएं घायल हुईं लेकिन बताया कि हताहत होने के आंकड़े प्रारंभिक और अब भी जांच के दायरे में हैं। इलाके पर नियंत्रण रखने वाले हूती विद्रोहियों के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि यमन सरकार का समर्थन करने वाले सऊदी अरब नीत गठबंधन ने पर्वतीय उत्तरी यमन के जाव्फ प्रांत में छह हवाई हमले किए।इसने कहा कि शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से 20 से ज्यादा लोगों की मौत हुई जिनमें अधिकतर महिलाएं एवं बच्चे हैं। हूती नियंत्रण वाले इलाकों तक सहायता कर्मियों एवं पत्रकारों की सीमित पहुंच के कारण हमले के ब्योरों की पुष्टि करना अक्सर मुश्किल होता है।

सऊदी नीत गठबंधन के लिए प्रवक्ता, तुर्की अल मलिकी ने सऊदी समाचार-पत्र अल शर्क अल अवसत को शुक्रवार को बताया कि गठबंधन असैन्य नागरिकों के हताहत होने के हालिया आरोपों पर “गंभीरता से जांच” कर रहा है। गठबंधन और हूती विद्रोहियों में कई वर्षों से युद्ध चल रहा है और स्कूलों, अस्पतालों एवं शादी समारोहों में अनियमित हवाई हमलों के लिए गठबंधन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना होती रही है। 

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल