लाइव न्यूज़ :

संरा प्रमुख ने अमेरिका की डब्ल्यूएचओ के साथ फिर सहभागिता का स्वागत किया

By भाषा | Updated: January 21, 2021 12:01 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 21 जनवरी संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने अमेरिका की विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लयूएचओ) के साथ फिर सहभागिता का स्वागत करते हुए कहा कि कोविड-19 से निपटने के लिए स्वास्थ्य संगठन का समर्थन करना ‘‘बेहद महत्वपूर्ण’’ है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका का वैश्विक टीकाकरण कार्यक्रम का हिस्सा बनना टीके की सभी देशों में निष्पक्ष पहुंच सुनिश्चित करेगा।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता की ओर से बुधवार को जारी किए गए बयान के अनुसार, ‘‘ कोविड-19 के खिलाफ बेहतर समन्वित कार्रवाई के लिए डब्ल्यूएचओ का समर्थन करना महत्वपूर्ण है।’’

गुतारेस ने कहा कि यह एकता दिखाने और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए एकजुटता से काम करने का समय है ताकि वायरस और इसके विनाशकारी परिणामों को रोका जा सके।

बयान में कहा, ‘‘ कोविड-19 से निपटने के लिए उसका टीका एक महत्वपूर्ण साधन है, ऐसे में अमेरिका को ‘कोवैक्स’ मुहिम का हिस्सा बनना और उसका समर्थन करना, सभी देशों तक टीके की निष्पक्ष पहुंच के प्रयासों को गति देगा।’’

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस से निपटने के डब्ल्यूएचओ के प्रयासों पर सवाल उठाते हुए पिछले साल उसके कोष पर रोक लगा दी थी। उनके प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र को अमेरिका के डब्ल्यूएचओ से अलग होने की आधिकारिक रूप से जानकारी भी दी थी।

गौरतलब है कि डेमोक्रेट के जो बाइडन ने बुधवार को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर कार्यभार संभाला है।

बाइडन ने पदभार संभालते ही 15 कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए ,जिनमें से कुछ पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अहम विदेश नीतियों और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित कुछ फैसलों को पलटने वाले हैं।

इन कार्यकारी आदेशों में पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते में पुन: शामिल होने, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से अमेरिका को अलग होने से रोकने, मुस्लिम देशों से लोगों की यात्रा पर प्रतिबंध को हटाने और मेक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण को तत्काल रोकना आदि शामिल हैं।

अमेरिका ही डब्ल्यूएचओ की सबसे अधिक आर्थिक मदद प्रदान करता है, वह प्रति वर्ष उसे 45 करोड़ डॉलर से अधिक का योगदान देता है।

अमेरिका 21 जून 1948 से डब्ल्यूएचओ का हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?