Ukraine-Russia War: रूसी अभिनेत्री की लाइव शो में यूक्रेन हमले से गई जान, सेना ने लगाई मुहर

By आकाश चौरसिया | Published: November 23, 2023 05:32 PM2023-11-23T17:32:18+5:302023-11-23T17:44:59+5:30

बीती 19 नवंबर को रूस के अधिग्रहित क्षेत्र पूर्वी यूक्रेनी में चल रहे लाइव शो में परफॉर्म कर रही रूसी अदाकारा की जान गई। इसपर यूक्रेनी और रूसी सेना ने बताया कि यह हमला यूक्रेन की ओर से किया गया था।

Ukraine-Russia War: Russian actress lost her life due to Ukraine attack in live show Army approves | Ukraine-Russia War: रूसी अभिनेत्री की लाइव शो में यूक्रेन हमले से गई जान, सेना ने लगाई मुहर

फोटो क्रेडिट- (एक्स)

Highlightsलाइव शो में रूसी अदाकारा की गई जानदोनों की ओर से सेना ने किया पुख्ता बताया जा रहा है कि यह हमला यूक्रेनी सेना ने किया था

नई दिल्ली: रूस के अधिग्रहित क्षेत्र पूर्वी यूक्रेनी में चल रहे लाइव शो के अंदर रूसी अभिनेत्री की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी मृत्यु यूक्रेनी हमले की वजह से हुई। रूसी अभिनेत्री पोलिना मेन्शिख जो 40 वर्षीय हैं, वो पहले इसी थियेटर में काम करती थी। थियेटर ने बताया कि डोनबास क्षेत्र में मंच पर प्रदर्शन करते समय उनकी हत्या कर दी गई थी। 

थियेटर अधिकारियों के अनुसार, रूसी सेना के कंट्रोल वाले पूर्वी यू्क्रेन में सैनिकों के लिए प्रदर्शन करते समय यू्क्रेनी हमले में एक रूसी अभिनेत्री की मौत हो गई है। रायटर्स ने घटना के विवरण की पुष्टि नहीं की है, लेकिन दोनों पक्षों के सैन्य अधिकारियों ने पुष्टि की कि 19 नवंबर को क्षेत्र में यूक्रेनी हमला हुआ था।

रूसी सैन्य जांचकर्ता ने कहा..
रूस के टेलीविजन में एक रूसी सैन्य जांचकर्ता ने कहा कि डोनेट्स्क क्षेत्र के एक गाँव में एक स्कूल और सांस्कृतिक केंद्र को हिमरास मिसाइलों से हमला किया गया था। इसे कुमाचोवो कहा जाता है और यूक्रेनियन कुमाचोवे के रूप में जानते हैं, जो फ्रंट लाइन से 60 किमी (37 मील) दूर है।

अज्ञात जांचकर्ता ने कहा कि एक नागरिक मारा गया था, जिसके बारे में उसने कुछ भी बताने से इनकार किया, लेकिन उसने सैन्य हताहतों का कोई उल्लेख नहीं किया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने टिप्पणी से इनकार कर दिया और हमले से कोई हताहत नहीं होने का उल्लेख किया है।

Web Title: Ukraine-Russia War: Russian actress lost her life due to Ukraine attack in live show Army approves

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे