यूक्रेन संकट: रूस के खिलाफ सीधी लड़ाई में नहीं उतरेगा अमेरिका, जो बाइडन ने दी तीसरा विश्व युद्ध शुरू होने की चेतावनी

By विशाल कुमार | Published: March 12, 2022 07:56 AM2022-03-12T07:56:56+5:302022-03-12T07:59:29+5:30

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम यूरोप में अपने सहयोगियों के साथ खड़े रहना और सटीक संदेश भेजना जारी रखेंगे। हम अमेरिका की पूरी शक्ति के साथ नाटो क्षेत्र के एक-एक इंच की रक्षा करेंगे और नाटो की मदद करेंगे।’’

ukraine crisis us will not enter into a direct fight against russia joe biden third world war | यूक्रेन संकट: रूस के खिलाफ सीधी लड़ाई में नहीं उतरेगा अमेरिका, जो बाइडन ने दी तीसरा विश्व युद्ध शुरू होने की चेतावनी

यूक्रेन संकट: रूस के खिलाफ सीधी लड़ाई में नहीं उतरेगा अमेरिका, जो बाइडन ने दी तीसरा विश्व युद्ध शुरू होने की चेतावनी

Highlightsरूसी सेना ने 24 फरवरी को यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू किया था।बाइडन ने कहा कि नाटो और रूस के बीच सीधा टकराव होने पर तृतीय विश्व युद्ध छिड़ जाएगा।उन्होंने कहा कि हम पूरी शक्ति के साथ नाटो क्षेत्र के एक-एक इंच की रक्षा करेंगे।

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को कहा कि रूस रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की भारी कीमत चुकाएगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में रूस से अमेरिका नहीं लड़ेगा क्योंकि नाटो और मास्को के बीच सीधा टकराव से तृतीय विश्व युद्ध की शुरुआत हो जाएगी।

रूस द्वारा यूक्रेन के दोनेत्सक और लुहान्स्क को स्वतंत्र क्षेत्रों के रूप में मान्यता देने के तीन दिन बाद रूसी सेना ने 24 फरवरी को यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू किया था।

बाइडन ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम यूरोप में अपने सहयोगियों के साथ खड़े रहना और सटीक संदेश भेजना जारी रखेंगे। हम अमेरिका की पूरी शक्ति के साथ नाटो क्षेत्र के एक-एक इंच की रक्षा करेंगे और नाटो की मदद करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम यूक्रेन में रूस के खिलाफ युद्ध नहीं लड़ेंगे। नाटो और रूस के बीच सीधा टकराव होने पर तृतीय विश्व युद्ध छिड़ जाएगा। यह कुछ ऐसा होगा, जिसे हमें रोकने का प्रयास करना चाहिए।’’

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) 30 देशों का समूह है, जिसमें उत्तरी अमेरिकी और यूरोपीय देश शामिल हैं। बाइडन ने कहा कि रूस कभी भी यूक्रेन में जीत हासिल नहीं कर पाएगा।

बाइडन ने कहा, ‘‘उन्हें (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन) बिना किसी लड़ाई के यूक्रेन पर हावी होने की उम्मीद थी, वह नाकाम रहे।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि पुतिन नाटो को तोड़ने और कमजोर करने के अपने कथित प्रयास में भी विफल रहे। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के मुद्दे पर दुनिया एकजुट हैं।

बाइडन ने कहा, ‘‘हम यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े हैं। हम निरंकुश शासकों को दुनिया की दिशा तय नहीं करने देंगे।’’

Web Title: ukraine crisis us will not enter into a direct fight against russia joe biden third world war

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे