लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन सुप्रीम कोर्ट से बोरिस जॉनसन को झटका, संसद निलंबित करने के फैसले को बताया गैर-कानूनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2019 15:29 IST

जुलाई में पद संभालने वाले जॉनसन ने इस बात पर जोर दिया है कि इस महीने की शुरूआत में संसद को निलंबित करने का उनका फैसला एक सामान्य कदम था.

Open in App
ठळक मुद्देसंसद निलंबित करने के प्रधानमंत्री के कदम की पूरे देश में आलोचना हुई थी.आलोचक जॉनसन पर सांसदों का मुंह बंद रखने की कोशिश करने का आरोप लगा रहे हैं। 

ब्रिटेन सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के संसद निलंबित करने के फैसले गैरकानूनी बताया है। उच्चतम न्यायालय ने 31 अक्टूबर को ब्रेक्जिट के दिन से महज एक पखवाड़े पहले 14 अक्टूबर तक संसद को पांच सप्ताह के लिए निलंबित करने के लिए महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को दी गयी जॉनसन की सलाह की वैधता पर फैसला सुनाया।

जुलाई में पद संभालने वाले जॉनसन ने इस बात पर जोर दिया है कि इस महीने की शुरूआत में संसद को निलंबित करने का उनका फैसला एक सामान्य कदम था ताकि उनकी नयी सरकार ताजा विधायी कार्यक्रम शुरू कर सके। लेकिन आलोचक उन पर सांसदों का मुंह बंद रखने की कोशिश करने का आरोप लगा रहे हैं। 

संसद निलंबित करने के प्रधानमंत्री के कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स के अध्यक्ष जॉन बर्को ने कहा कि यह, “संवैधानिक आक्रोश को दर्शाता है।” बर्को ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री जॉनसन के फैसले के बारे में पहले नहीं बताया गया था। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह स्पष्ट है कि निलंबन का मकसद “ब्रेक्जिट पर चर्चा करने से संसद को रोकना और देश के भविष्य को तय करने के उसके कर्तव्य निभाने से रोकना है।

टॅग्स :ब्रिटिश पार्लियामेंटब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल