लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने लॉकडाउन हटाने की योजना आगे बढ़ाने की अपील की

By भाषा | Updated: June 1, 2021 21:15 IST

Open in App

लंदन, एक जून ब्रिटेन में वैज्ञानिकों ने सरकार से गुजारिश की है कि 21 जून को लॉकडाउन हटाने की योजना को थोड़ा आगे बढ़ा दिया जाए, क्योंकि कोरोना वायरस की महामारी की तीसरी लहर का खतरा है।

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में भारतीय मूल के वैज्ञानिक रवि गुप्ता ने कहा कि देश में अभी संक्रमण दर कम है लेकिन भारत में पहली बार सामने आए बी1.617.2 स्वरूप के मामलों में हाल के दिनों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इस स्वरूप को ‘डेल्टा’ का नाम दिया गया है।

उन्होंने सलाह दी कि 21 जून को लॉकडाउन हटाने की योजना को कुछ और हफ्तों के लिए टाल दिया जाए ताकि टीकाकरण अभियान कोविड-19 के काफी तेजी से फैलने वाले स्वरूप को नियंत्रण कर सके।

गुप्ता ने बीबीसी से कहा, “हम टीकाकरण के उस स्तर तक पहुंचने से बहुत दूर नहीं हैं जो हमें वायरस को रोकने में मदद करेगा।’’

प्रोफेसर गुप्ता ने चेताया कि देश तीसरी लहर के शुरुआती चरण में हो सकता है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले कम हैं लेकिन सभी लहरों की शुरुआत कम मामलों से होती है लेकिन बाद में स्थिति विस्फोटक हो जाती है।

ब्रिटेन में सोमवार को कोरोना वायरस के 3383 नए मामले आए।

टीकाकरण पर संयुक्त समिति के विशेषज्ञ वैज्ञानिक एडम फिन ने भी चेताया कि ब्रिटेन अब भी खतरे वाली स्थिति में है, क्योंकि बड़ी संख्या में लोगों को टीका नहीं लगाया जा सका है।

उन्होंने भी कहा कि लॉकडाउन को हटाने को थोड़ा सा आगे बढ़ाना बेहतर होगा।

ब्रिटेन सरकार के पूर्व मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार और आपात स्थिति के लिए वैज्ञानिक सलाहकार समूह के सदस्य प्रोफेसर सर मार्क वालपोर्ट ने कहा कि यह असंभव नहीं है कि ब्रिटेन ’डेल्टा’ स्वरूप की वजह से तीसरी लहर के मुहाने पर हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना