लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन: बोरिस जॉनसन का दावा, ब्रेक्जिट के लिए ब्रिटेन-यूरोपीय संघ में समझौते पर सहमति बनी

By विनीत कुमार | Updated: October 17, 2019 16:02 IST

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गुरुवार को एक ट्वीट कर दावा किया कि ब्रेक्जिट के लिए ब्रिटेन-यूरोपीय संघ में 'एक नये समझौते' पर सहमति बन गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबोरिस जॉनसन ने ट्वीट कर बताया, ब्रेक्जिट के लिए ब्रिटेन-यूरोपीय संघ में समझौते पर सहमति बनीबोरिस जॉनसन ने कहा- अब संसद को इसे मंजूरी देनी चाहिए ताकि ब्रिटेन दूसरी प्राथमिकताओं की ओर बढ़ सके

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने दावा किया है कि ब्रेक्जिट के लिये ब्रिटेन-यूरोपीय संघ में 'एक नये समझौते' पर सहमति बन गई है। बोरिस जॉनसन ने गुरुवार को ट्वीट कर इसकी घोषणा की। बोरिस जॉनसन ने ट्वीट किया, 'हम एक 'नये महान समझौते' पर पहुंच गये हैं जहां से नियंत्रण वापस हमारे पास होगा। अब संसद को शनिवार को ब्रेक्जिट को मंजूरी दे देनी चाहिए ताकि हम दूसरी प्राथमिकताओं की ओर बढ़ सके जैसे रहने के लिए खर्चों में कमी, अपराध और हमारा पर्यावरण।' 

यूरोपीय संघ ( ईयू) के अध्यक्ष ज्यां क्लोद जुंके ने भी करार पर सहमति बनने की पुष्टि करते हुए कहा कि अब इसे यूरोपीय नेताओं के समक्ष चर्चा के लिए रखा जाएगा।

इससे पहले यूरोपीय संघ परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने इस हफ्ते बुधवार को कहा कि ब्रेक्जिट पर समझौते का मूल आधार तैयार हो चुका है और इसे कुछ ही घंटों में अमली जामा पहनाया जा सकता है। टस्क ने ब्रसेल्स में पोलैंड के पत्रकारों से कहा, 'समझौते का मूल आधार तैयार है और सैद्धान्तिक रूप से हम ब्रिटेन के साथ कल इस समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।' 

टस्क ने कहा, 'सब कुछ सही दिशा में जा रहा है।' ब्रिटेन के ब्रेक्जिट मंत्री स्टीव बार्कले ने बंद कमरे में चल रही वार्ता को ‘‘गहन’’ बताया लेकिन साथ ही कहा कि अगर शनिवार तक कोई समझौता नहीं हुआ तो उनका देश ब्रिटेन को यूरोपीय संघ से अलग होने के मुद्दे पर समय की अवधि को बढ़ाने का अनुरोध करेगा। 

वैसे, उत्तरी आयरलैंड की डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी (डीयूपी) ने यह कहकर आशंका पैदा कर दी है कि वह अब भी इस करार का समर्थन नहीं करेगी। उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन को 31 अक्टूबर तक ईयू से अलग होना है और जॉनसन इस समयसीमा में किसी करार पर पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

टॅग्स :ब्रेक्जिटब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल