लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे का इस्तीफा, अगली सरकार चुने जाने तक बनी रहेंगी पद पर

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 24, 2019 15:32 IST

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है लेकिन नई सरकार चुने जाने तक वह पद पर बनी रहेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने इस्तीफा दे दिया है।नई सरकार के चुने जाने तक थेरेसा पीएम के पद बनी रहेंगी।

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है लेकिन नई सरकार चुने जाने तक वह पद पर बनी रहेंगी। थेरेसा मे 7 जून को इस्तीफा देंगी। यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने को लेकर यानी ब्रेक्जिट विधेयक पर थेरेसा मे अपनी ही कंजरवेटिव पार्टी के भीतर विरोध का सामना कर रही थीं।

गुरुवार को ब्रेक्जिट विधेयक पर हंगामा होने पर इसे पास कराने के लिए मतदान की तारीख को आगे खिसकाना पड़ा था। ब्रिटेन सरकार के व्हिप मार्क स्पेंसर ने ब्रिटिश पार्लियामेंट के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स में कहा था कि छुट्टियों के बाद जून में जब फिर संसद का सत्र शुरू होगा तब ब्रेक्जिट विधेयक के प्रकाशन और उस पर चर्चा के लिए सांसदों को इत्तला दे दी जाएगी।

वहीं, अटकलें लग रही थीं कि शुक्रवार को संसद में ब्रेक्जिट विधेयक पेश किया जाएगा। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पेंसर ने हाउस ऑफ कॉमन्स में कहा, ''उम्मीद है कि दूसरी बार सात जून को विधेयक पर हम विचार करेंगे। फिलहाल इस पर एक आम सहमति नहीं बन पाई है। निश्चित तौर पर छुट्टियां खत्म होने के बाद हम सदन को इसे लेकर नई जानकारी देंगे। इसके थोड़ी देर बार थेरेसा मे के कार्यालय से विज्ञप्ति जारी की गई कि सरकार ब्रेक्जिट को पूरा जरूर करेगी।

द गार्जियन की खबर के मुताबिक, थेरेसा मे ने भावुक होकर कहा, ''ब्रिटेन की दूसरी महिला प्रधानमंत्री बनकर देश की सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात रही।'' थेरेसा ने देश के प्रति आभार व्यक्त किया। 

 

टॅग्स :ब्रिटेनब्रिटिश पार्लियामेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट