लाइव न्यूज़ :

अब ब्रिटेन में सशस्त्र बलों के लिए अधिक भारतीय कर सकेंगे आवेदन

By भाषा | Updated: November 6, 2018 04:00 IST

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘हमने अब राष्ट्रमंडल देशों के नागरिकों के लिए ब्रिटेन में पांच साल के न्यूनतम प्रवास के मापदंड को खत्म करने और थलसेना, शाही नौसेना, शाही वायुसेना में 1,350 रंगरूट भर्ती करने का फैसला किया है।’’ 

Open in App

ब्रिटिश सरकार ने अपने सशस्त्र बलों में सैन्यकर्मियों की कमी को दूर करने के लिए सोमवार को राष्ट्रमंडल देशों के आवेदकों के लिए मापदंडों में छूट देने की घोषणा की। 

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने संसद के समक्ष मंत्रालय के लिखित बयान में प्रस्ताव रखा जिसमें देश की थलसेना, वायुसेना और नौसेना में आवेदन के लिए जरूरी ब्रिटेन में कम से कम पांच साल के प्रवास की शर्त में छूट दी गई है। इससे बलों में भारत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और केन्या जैसे देशों से लोग ब्रिटिश बलों में भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। 

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘हमने अब राष्ट्रमंडल देशों के नागरिकों के लिए ब्रिटेन में पांच साल के न्यूनतम प्रवास के मापदंड को खत्म करने और थलसेना, शाही नौसेना, शाही वायुसेना में 1,350 रंगरूट भर्ती करने का फैसला किया है।’’ 

बयान में कहा गया, ‘‘सभी राष्ट्रमंडल देशों से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे और 18 साल से कम उम्र के लोगों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।’’ राष्ट्रमंडल भारत जैसे 53 स्वतंत्र देशों का संगठन है जिनमें से ज्यादातर पूर्व में ब्रिटेन का उपनिवेश रहे हैं।

टॅग्स :ब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल