लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन की गृह मंत्री अंबर रूड ने दिया इस्तीफा, इमिग्रेशन स्कैंडल को लेकर दबाव

By भाषा | Updated: April 30, 2018 09:42 IST

हाल के दिनों में अंबर और टेरीजा मे ने ‘विंडरश जेनरेशन ’ से कई बार माफी मांगी है और कहा है कि 1973 से पूर्व के राष्ट्रमंडल के जिन सभी प्रवासियों को ब्रिटेन की नागरिकता नहीं मिली है , उन्हें यह मिलेगा और जो प्रभावित हुये हैं उन्हें मुआवजा मिलेगा।

Open in App

लंदन, 30 अप्रैलः लंबे समय से ब्रिटिश नागरिक रहे लोगों को अधिकारियों द्वारा गलत तरीके से अवैध प्रवासी बनाए जाने के घोटाले को लेकर बढ़ते दबाव के कारण ब्रिटेन की गृह मंत्री अंबर रूड ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रूड को आज हाउस ऑफ कॉमन्स में एक बयान देना था। उन पर इस घोटाले को लेकर इस्तीफा देने का काफी दबाव था। 

यह मामला कैरेबियाई इमीग्रेंट से जुड़ा था जिन्हें 1940 के दशक के तथाकथित ‘विंडरश जेनरेशन’ द्वारा ब्रिटेन लाया गया था। ब्रिटेन के गृह मंत्रालय के निर्वासन लक्ष्यों और इसकी बारे में उन्हें जानकारी होने को लेकर उनकी आलोचना हो रही थी। 

डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता ने बताया , ‘‘प्रधानमंत्री (टेरीजा मे) ने आज रात गृह मंत्री का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। ’’ अंबर ने इस्तीफे के बारे में अपने निर्णय को लेकर टेलीफोन पर प्रधानमंत्री को जानकारी दी। पद से हटने को लेकर विपक्षी लेबर पार्टी का उन पर दबाव था।

हाल के दिनों में अंबर और टेरीजा मे ने ‘विंडरश जेनरेशन ’ से कई बार माफी मांगी है और कहा है कि 1973 से पूर्व के राष्ट्रमंडल के जिन सभी प्रवासियों को ब्रिटेन की नागरिकता नहीं मिली है , उन्हें यह मिलेगा और जो प्रभावित हुये हैं उन्हें मुआवजा मिलेगा।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें- Lokmat News Hindi

टॅग्स :ब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा