लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन चुनाव: रुझानों में कंजर्वेटिव पार्टी बड़ी जीत की ओर, लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन ने दिया इस्तीफा

By विनीत कुमार | Updated: December 13, 2019 12:03 IST

ब्रिटेन चुनाव: एग्जिट पोल और फिर अब आ रहे रुझानों में कंजर्वेटिव पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। एग्जिट पोल की बात करें तो कंजर्वेटिव पार्टी को 368 या उससे अधिक सीटें मिल सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन चुनाव: लेबर पार्टी की बड़ी हार की आशंका के बीच जेरेमी कॉर्बिन ने दिया इस्तीफाकॉर्बिन 2015 से ब्रिटिश संसद में विपक्ष के नेता हैं, रुझानों में कंजर्वेटिव पार्टी बड़ी जीत की ओर

ब्रिटेन में आम चुनाव के बाद आ रहे रुझानों के बीच लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। ब्रिटिश मीडिया के हवाले से ये खबर आई है। कॉर्बिन 2015 से ब्रिटिश संसद में विपक्ष के नेता हैं। ब्रिटेन में चुनाव गुरुवार को हुए थे और अभी वोटों की गिनती जारी है। 

हालांकि, एग्जिट पोल और फिर अब आ रहे रुझानों में कंजर्वेटिव पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। एग्जिट पोल की बात करें तो कंजर्वेटिव पार्टी को 368 या उससे अधिक सीटें मिल सकती हैं। बीबीसी, स्काई न्यूज और आईटीवी के लिए इपसोस मोरिक द्वारा एग्जिट पोल के लिए जुटाए गये आंकड़े के अनुसार प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कंजर्वेटिव को स्पष्ट बहुमत मिल सकता है जो उनके ब्रेग्जिट के वादे को पूरा करने में मदद करेगा।

ब्रिटेन के 650 सीटों वाले संसद में ये बहुमत के आंकड़े से अधिक है। हॉउस ऑफ कॉमन्स में बहुमत का जादुई आंकड़ा 326 सीटों का है। साथ ही अगर इतनी सीटें पार्टी को मिलती हैं तो 1987 में मार्गेट थेचर की जीत के बाद ये की कंजर्वेटिव पार्टी की ये पहली बड़ी जीत होगी। 

दूसरी ओर लेबर पार्टी के लिए 1935 के बाद ये सबसे खराब प्रदर्शन होगा। इंग्लैंड, वेल्स, स्कॉटलैंड और नॉर्दर्न आयरलैंड में कुल मिलाकर करीब 3,322 उम्मीदवार मैदान में थे और चुनाव के बाद तत्काल वोटों की गिनती शुरू हो गई। ब्रिटेन चुनाव के नतीजों के लिए वोटों की गिनती लगातार जारी है माना जा रहा है कि अगले कुछ घंटों में तस्वीर साफ हो जाएगी।

टॅग्स :बोरिस जॉनसनब्रेक्जिटब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल