UK Election: कंजर्वेटिव पार्टी की शानदार जीत, बोरिस जॉनसन ने कहा- ये अगले महीने तक ब्रेग्जिट करने का जनादेश
By विनीत कुमार | Published: December 13, 2019 11:36 AM2019-12-13T11:36:56+5:302019-12-13T11:38:54+5:30
ब्रिटेन में गुरुवार को ही चुनाव हुए थे और अब आ रहे नतीजों के अनुसार कंजर्वेटिव पार्टी को जबर्दस्त सफलता मिली है।
ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी की शानदार जीत के बाद बोरिस जॉनसन ने कहा है कि ये अगले महीने तक ब्रेग्जिट करने का जनादेश है। जॉनसन ने कहा कि इस जीत से उन्हें ‘ब्रिटेन को यूरोपीय संघ से अलग करने’ और अगले महीने तक ब्रेग्जिट करने का जनादेश मिला है।
ब्रिटेन में गुरुवार को ही चुनाव हुए थे और अब आ रहे नतीजों के अनुसार कंजर्वेटिव पार्टी को जबर्दस्त सफलता मिली है। वोटों की जारी गिनती के अब तक के आंकड़ों के अनुसार कंजर्वेटिव पार्टी को 358 सीटें मिल चुकी हैं। ब्रिटेन में 650 सदस्यों के हॉउस ऑफ कॉमन्स में बहुमत का जादुई आंकड़ा 326 का है। इस लिहाज से पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला है।
माना जा रहा है कि इस जीत के साथ ही ब्रेग्जिट पर अनिश्चितता खत्म हो जाएगी और ब्रिटेन की अगले महीने के अंत तक यूरोपीय संघ से अलग होने की राह आसान हो जाएगी।