लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेनः सितंबर से बूस्टर टीका लगाने की तैयारी, जानें क्या होगा असर, किसे फायदा

By भाषा | Updated: July 1, 2021 17:34 IST

ब्रिटेन के टीका मंत्री नदीम जहावी ने कहा कि कोविड-19 टीकों की आपूर्ति और उत्पादन बढ़ाने के वास्ते डब्ल्यूटीओ में बौद्धिक संपदा नियमों में ढील देने के लिए दिए गए किसी भी दस्तावेज पर वह विचार करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबौद्धिक संपदा सुरक्षा को अस्थायी रूप से स्थगित करने का समर्थन किया था।भारत और दक्षिण अफ्रीका द्वारा चलाई गई मुहिम के बाद उठाया गया था। डल्ब्यूटीओ में पेश किसी भी दस्तावेज को देखेंगे।

लंदनः ब्रिटेन सरकार कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुकी अपनी संवेदनशील आबादी को सितंबर से बूस्टर टीका लगाने की तैयारी कर रही है ताकि सर्दियां आने से पहले कोरोना वायरस के नए स्वरूपों के खिलाफ सुरक्षा बरकरार रखी जा सकें।

बीबीसी की खबर के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने कोविड टीका बूस्टर कार्यक्रम की योजना बनाने के लिए मंजूरी दे दी है। स्वास्थ्य एवं सामाजिक देखभाल मंत्री साजिद जावेद ने कहा कि मंत्री सितंबर से कार्यक्रम में तेजी लाने के लिए एनएचएस के साथ काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा पहला कोविड-19 टीकाकरण अभियान देश में आजादी बहाल कर रहा है और हमारा बूस्टर कार्यक्रम इस आजादी की रक्षा करेगा।’’ ‘एक्सप्रेस’ अखबार के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि टीकाकरण पर संयुक्त समिति की सलाह के बाद योजना की रूपरेखा तय की गयी और वार्षिक फ्लू टीकाकरण अभियान शुरू होने के साथ ही इसकी शुरुआत होगी।

संयुक्त समिति से मिली अंतरिम सलाह यह है कि बूस्टर से कोविड-19 के खिलाफ सुरक्षा बनाए रखने में मदद मिलेगी और सर्दियां आने से पहले कोरोना वायरस के लिहाज से संवेदनशील लोगों की संक्रमण के नए स्वरूपों से रक्षा करने में मदद मिलेगी। टीका विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि संक्रमण के लिहाज से संवेदनशील तीन करोड़ से अधिक लोगों को तीसरी खुराक लेनी चाहिए।

इसमें 50 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी लोग शामिल होंगे। ऐसा माना जाता है कि ये टीके कम से कम छह महीने तक लोगों की गंभीर रूप से बीमार पड़ने से सुरक्षा करेंगे लेकिन अभी तक इस पर पर्याप्त आंकड़ें नहीं आए है कि इन टीकों की प्रतिरोधक क्षमता कब तक रहेगी।

अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है कि कौन-सा टीका लगाया जाएगा। सरकार ने कहा कि इस पर अभी फैसला नहीं लिया गया है कि क्या टीके की बूस्टर खुराक लेने का अभियान चलाना आवश्यक है लेकिन अधिकारियों ने सलाह दी है कि एहतियातन तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए।

टॅग्स :ब्रिटेनकोरोना वायरसबोरिस जॉनसनवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?