अमेरिका में बाढ़ से भारतीय मूल के दो लोगों की मौत

By भाषा | Published: September 5, 2021 08:26 PM2021-09-05T20:26:27+5:302021-09-05T20:26:27+5:30

Two people of Indian origin die in US floods | अमेरिका में बाढ़ से भारतीय मूल के दो लोगों की मौत

अमेरिका में बाढ़ से भारतीय मूल के दो लोगों की मौत

अमेरिका में तूफान इडा के कारण न्यू जर्सी में अचानक आई बाढ़ से भारतीय मूल के कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। तूफान इडा ने लुइसियाना के पोर्ट फोरचोन में 29 अगस्त को दस्तक दी थी। यह राज्य में तूफान कैटरीना (2005) के बाद आया अब तक दर्ज दूसरा सबसे विनाशकारी तूफान था। न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार भारतीय मूल की सॉफ्टवेयर डिजाइनर (46) मलाथी कांचे अपनी 15 साल की बेटी के साथ बुधवार को घर जा रही थीं कि तभी उनका वाहन ब्रिजवाटर में पानी में फंस गया। कांचे और उनकी बेटी ने वहां एक पेड़ का सहारा लिया, लेकिन पेड़ गिर गया। अखबार ने कहा कि कांचे की मित्र मानसी मागो ने बताया कि कांचे बाढ़ के पानी में बह गईं। पहले तो उनका नाम लापता लोगों की सूची में था लेकिन शुक्रवार को उनकी मौत की पुष्टि हुई। वहीं, धनुष रेड्डी (31) साउथ प्लेनफील्ड में बाढ़ में फंस गए और संतुलन बिगड़ने पर 36 इंच चौड़े सीवर पाइप के पास गिर गए और फिर बहकर उसमें चले गए। उनका शव घटनास्थल से दूर मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two people of Indian origin die in US floods

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Bridgewater