इमरान खान ने भारत के मुसलमानों की हालत पर कसा तंज, ट्विटर यूजर्स ने दिखाया आईना!

By आदित्य द्विवेदी | Published: March 19, 2018 10:15 AM2018-03-19T10:15:17+5:302018-03-19T10:15:17+5:30

इमरान खान के ट्वीट पर भारतीय मुसलमान भड़क गए। मुर्तजा ने लिखा कि भारत के मुसलमान पाकिस्तान से कहीं ज्यादा सुरक्षित हैं। नवगठित पाकिस्तान में जो भारतीय गए थे उन्हें आज भी मुहाजिर कहा जाता है।

Twitter brutally trolls Imran Khan's Tweet on Indian Muslim status | इमरान खान ने भारत के मुसलमानों की हालत पर कसा तंज, ट्विटर यूजर्स ने दिखाया आईना!

इमरान खान ने भारत के मुसलमानों की हालत पर कसा तंज, ट्विटर यूजर्स ने दिखाया आईना!

नई दिल्ली, 19 मार्च: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान ने भारत में मुसलमानों के हालात पर तंज कसा है। उनकी टिप्पणी ट्विटर यूजर्स को रास नहीं आई, खासकर भारत के मुसलमान यूजर्स ने इमरान खान को आईना दिखा दिया। इमरान खान के ट्वीट का जवाब देते हुए लोगों ने लिखा कि आपको अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। भारत के मुसलमान पाकिस्तान से कहीं ज्यादा सुरक्षित हैं। पाकिस्तान में मुसलमान अपने ही कौन को मारने पर आमादा है।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के मुखिया इमरान खान ने रविवार को एक अंग्रेजी अखबार का कॉलम शेयर करते हुए लिखा था, 'इसीलिए हमें कायद-ए-आज़म का शुक्रगुजार होना चाहिए और पाकिस्तान का मोल समझना चाहिए।  मुझे एहसास हो रहा है कि हम कितने भाग्यशाली हैं।' इमरान खान ने जिस लेख को शेयर किया था उसमें सोनिया गांधी के हालिया बयान  का जिक्र था। सोनिया ने कहा था कि बीजेपी उन्हें मुसलमानों की पार्टी साबित करना चाहती है जबकि ऐसा नहीं है। हम सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं।


इमरान खान के ट्वीट पर भारतीय मुसलमान भड़क गए। मुर्तजा ने लिखा कि भारत के मुसलमान पाकिस्तान से कहीं ज्यादा सुरक्षित हैं। नवगठित पाकिस्तान में जो भारतीय गए थे उन्हें आज भी मुहाजिर कहा जाता है।


माज सिद्दीकी ने लिखा कि अमदुलिल्लाह हम भारत के मुसलमान अपने देश से खुश हैं।कुछ छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं लेकिन पासपोर्ट, जीवनस्तर और अन्य सभी चीज़ों बहुत अच्छी हैं। पाकिस्तान को अपनी चिंता करनी चाहिए।


एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि आपको किसी अच्छी बात के लिए कायद-ए-आजम का शुक्रिया करना चाहिए। आप तो किसी देश की बुराई का इस्तेमाल करके उनका शुक्रिया अदा कर रहे हैं।

इमरान खान ने जिस लेख को शेयर किया है उसे इंडियन एक्सप्रेस के लिए हर्ष मंदर ने लिखा है। हर्ष मंदर मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं। उस लेख में कहा गया है भारत में पहली बार ऐसी सरकार आई है जिसमें एक भी मुस्लिम सांसद नहीं है। अब तो कांग्रेस पार्टी भी मुसलमानों से किनारा कर रही है।

Web Title: Twitter brutally trolls Imran Khan's Tweet on Indian Muslim status

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे