लाइव न्यूज़ :

तुर्की के सैनिक और नागरिक काबुल से निकाले गए: एर्दोआन

By भाषा | Updated: August 28, 2021 10:41 IST

Open in App

इस्तांबुल, 28 अगस्त (एपी) तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोआन ने कहा है कि उनके देश ने अफगानिस्तान से अपने सभी सैनिकों और नागरिकों को निकाल लिया है और उसके केवल कुछ ही लोग वहां बचे हैं। तुर्की के राष्ट्रपति ने प्रत्यक्ष तौर पर अमेरिका की वापसी के तरीके की आलोचना करते हुए यह बात कही। उन्होंने शुक्रवार को बोस्निया के साराजेवो में संवाददाताओं से कहा,‘‘ हमने देश से अपने नागरिकों को निकाल लिया है। वर्तमान में प्रौद्योगिकी से जुड़े कुछ लोग ही वहां पर हैं। इनके अलावा हमने वहां से सभी दलों को वापस बुला लिया है।’’ एर्दोआन ने कहा,‘‘ जो देश कहते हैं कि विश्व में वे सबसे ताकतवर हैं उन्हें उन स्थानों को और एहतियात के साथ छोड़ना चाहिए जहां वे दाखिल हुए थे। इन देशों को आतंकवादी संगठनों के हाथों में छोड़ कर जाने की कीमत काफी भारी होती है।’’ राष्ट्रपति ने जाहिर तौर पर तालिबान और इस्लामिक स्टेट का जिक्र करते हुए कहा,‘‘ अफगानिस्तान में आतंकवादी संगठनों के बीच संघर्ष था और यह बात सोच से परे है कि तुर्की या किसी अन्य देश को इस संघर्ष से लाभ मिलेगा।’’ इससे पहले उन्होंने कहा था कि अफगानिस्तान से उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) बलों के जाने के बाद हवाई अड्डे के संचालन के लिए तकनीकी सहायता देने के वास्ते तुर्की तालिबान से बात कर रहा है। तुर्की द्वारा हवाई अड्डे का संचालन किए जाने की बात सबसे पहले जून माह में सामने आई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा