लाइव न्यूज़ :

तुर्की की अदालत ने पत्रकार केन डूंडर को दोषी करार दिया

By भाषा | Updated: December 23, 2020 17:06 IST

Open in App

इस्तांबुल, 23 दिसंबर (एपी) तुर्की की एक अदालत ने एक खबर के लिए जासूसी और आतंकवाद संबंधी आरोपों पर निर्वासित पत्रकार केन डूंडर को दोषी ठहराया है।

इस्तांबुल में अदालत ने बुधवार को डूंडर को जासूसी के लिए गोपनीय दस्तावेज हासिल करने और आतंकवादी संगठन की मदद करने का दोषी ठहराते हुए 27 साल छह महीने जेल की सजा सुनवाई।

‘कम्हूरियत’ अखबार के पूर्व प्रधान संपादक डूंडर पर उनकी एक रिपोर्ट के लिए मुकदमा शुरू किया गया था। इस रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि तुर्की की खुफिया सेवा सीरिया में अवैध तरीके से हथियार भेज रही थी।

इस खबर में 2014 के एक वीडियो का भी जिक्र किया गया जिसमें दिखा था कि पुलिस की वर्दी पहने कुछ लोग तथा अन्य व्यक्ति ट्रकों से कुछ बक्से को निकाल रहे थे। बाद में तस्वीरों में दिखा कि ट्रकों में गोला-बारूद थे। खबर में दावा किया गया था कि तुर्की की खुफिया सेवा और तुर्की के राष्ट्रपति ने कानूनी एजेंसियों को हथियार तस्करी की जांच शुरू करने की अनुमति नहीं दी थी।

खबर के प्रकाशन के बाद डूंडर और अखबार के अंकारा ब्यूरो प्रमुख इर्देम गुल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने कहा था कि इन ट्रकों को सीरिया में मौजूद तुर्की के समूहों की मदद के लिए भेजा जा रहा था और डूंडर को ‘‘अपनी रिपोर्ट के लिए कीमत चुकानी होगी।’’

बाद के दिनों में तुर्की ने सीरिया के गृह युद्ध में सीधे तौर पर दखल दिया और सीमा पार जाकर चार बार अभियान चलाए।

डूंडर 2016 में जर्मनी चले गए थे और उनकी गैरमौजूदगी में यह मामला चलाया गया। तुर्की में उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू की गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'