लाइव न्यूज़ :

तुर्की: रनवे पर उतरते समय फिसला विमान, तीन टुकड़े हुए, 120 लोग घायल

By भाषा | Updated: February 6, 2020 02:31 IST

सरकारी प्रसारक टीआरटी के मुताबिक विमान तुर्की की किफायती विमानन कंपनी पेगैसस एयरलाइंस का है और हादसे के समय उसमें 177 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। तुर्की के परिवहन मंत्री मेहमत काहित तुरहान ने बताया कि हादसे में किसी की मौत नहीं हुई और अधिकतर यात्री स्वयं विमान से बाहर निकल आए। 

Open in App
ठळक मुद्देतुर्की के इस्तांबुल शहर में बुधवार को एक यात्री विमान हवाईअड्डे पर उतरते समय रनवे से फिसल गया और उसके तीन टुकड़े हो गए।हादसे के समय विमान में 177 लोग सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है लेकिन 120 लोग घायल हो गए।

तुर्की के इस्तांबुल शहर में बुधवार को एक यात्री विमान हवाईअड्डे पर उतरते समय रनवे से फिसल गया और उसके तीन टुकड़े हो गए। हादसे के समय विमान में 177 लोग सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है, लेकिन 120 लोग घायल हो गए।

एनटीवी प्रसारक ने बताया कि विमान इज़मिर शहर के एजियन से खराब मौसम में इस्तांबुल के साहिबा गोकचेन हवाईअड्डे पर आया। प्रसारक ने बुरी तरह से क्षतिग्रस्त विमान और उसके अंदर लगी आग की तस्वीर भी जारी की है। बाद में अग्निशमन दल ने आग को बुझा दिया।

तुर्की के टेलीविजन चैनल पर प्रसारण में टूटे हुए हिस्से और पिछले हिस्से में डैने के करीब से यात्रियों को बाहर निकलते हुए देखा गया।

सरकारी प्रसारक टीआरटी के मुताबिक विमान तुर्की की किफायती विमानन कंपनी पेगैसस एयरलाइंस का है और हादसे के समय उसमें 177 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। तुर्की के परिवहन मंत्री मेहमत काहित तुरहान ने बताया कि हादसे में किसी की मौत नहीं हुई और अधिकतर यात्री स्वयं विमान से बाहर निकल आए। 

वहीं, समाचार एजेंसी एएफपी ने देर रात एक मंत्री के हवाले से बताया कि तुर्की विमान हादसे में एक शख्स की मौत हो गई और 157 लोग घायल हुए हैं।

टॅग्स :तुर्कीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

विश्वतुर्किये में प्लेन क्रैश हादसा, लीबिया के सैन्य प्रमुख समेत 8 की मौत

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला