मिस्र में रेलगाड़ी पटरी से उतरी, करीब 100 यात्री घायल

By भाषा | Published: April 18, 2021 10:07 PM2021-04-18T22:07:04+5:302021-04-18T22:07:04+5:30

Train derails in Egypt, around 100 passengers injured | मिस्र में रेलगाड़ी पटरी से उतरी, करीब 100 यात्री घायल

मिस्र में रेलगाड़ी पटरी से उतरी, करीब 100 यात्री घायल

काहिरा, 18 अप्रैल (एपी) मिस्र की राजधानी कहिरा से उत्तर में रविवार को एक रेलगाड़ी पटरी से उतर गई। इस हादसे में करीब 100 लोग घायल हुए हैं।

हाल के वर्षों में मिस्र में कई रेल हादसे हुए हैं।

प्रांतीय गवर्नर के कार्यालय ने एक बयान में बताया कि काहिरा से उत्तर में कालुबिया प्रांत के बान्हा शहर में रेलगाड़ी के आठ ठिब्बे पटरी से उतर गए।

सोशल मीडिया पर हादसे के वीडियो सामने आए हैं, जिसमें रेलगाड़ी के डिब्बे पलटे नजर आ रहे हैं और यात्री निकल रहे हैं।

यह रेलगाड़ी नील नदी डेल्टा के शहर मनसउरा से मिस्र की राजधानी काहिरा जा रही थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हादसे में 97 लोग घायल हुए हैं और हादसे की वजह की तुरंत जानकारी नहीं मिली है।

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते भी शरकिया सूबे में रेलगाड़ी पटरी से उतर गई थी, जिसमें 15 यात्री घायल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Train derails in Egypt, around 100 passengers injured

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे