फ्लोरिडा में ग्रेजुएशन पार्टी में गोलीबारी, तीन की मौत

By भाषा | Published: June 6, 2021 10:31 PM2021-06-06T22:31:01+5:302021-06-06T22:31:01+5:30

Three killed in shooting at graduation party in Florida | फ्लोरिडा में ग्रेजुएशन पार्टी में गोलीबारी, तीन की मौत

फ्लोरिडा में ग्रेजुएशन पार्टी में गोलीबारी, तीन की मौत

मियामी (अमेरिका), छह जून (एपी) अमेरिका में फ्लोरिडा में ग्रेजुएशन पार्टी में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम छह अन्य जख्मी हो गए। यह मियामी में इस तरह गोलीबारी का नया मामला है।

मियामी-डेड पुलिस निदेशक फ़्रेडी रामिरेज़ ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि मृतकों में एक राज्य सुधार अधिकारी था। उन्होंने कहा कि एक मॉल के लाउंज में पार्टी खत्म होने ही वाली थी कि कुछ गाड़ियां आईं और भीड़ पर गोलीबारी शुरू कर दी।

मृतकों और घायलों की पहचान को रविवार को तत्काल जारी नहीं किया गया। गोलीबारी की घटना उपनगर केंडल में देर रात दो बजे हुई ।

पुलिस का मानना है कि दो मृतक उस एक कार में थे जो जिसमें गोलीबारी करने वाले लोग सवार होकर आए थे। कार की नज़दीकी दीवार से टक्कर हो गई।

अधिकारियों को कार में से एक बंदूक मिली है लेकिन गोलीबारी से इसका स्टीक संबंध अभी साफ नहीं है।

मियामी में हाल फिलहाल में गोलीबारी की कई घटनाएं हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three killed in shooting at graduation party in Florida

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे