लाइव न्यूज़ :

काबुल में अस्पताल के निकट विस्फोट में तीन लोगों की मौत, 16 घायल: चिकित्साकर्मी

By भाषा | Updated: November 2, 2021 20:46 IST

Open in App

काबुल, दो नवंबर (एपी) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक सैन्य अस्पताल के प्रवेश द्वार पर मंगलवार को बम विस्फोट किया गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम 16 अन्य घायल हो गए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

तालिबान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता सईद खोस्ती ने एक ट्वीट में कहा कि सरदार मोहम्मद दाऊद खान सैन्य अस्पताल के प्रवेश द्वार पर विस्फोट किया गया है। उन्होंने बताया कि विशेष सुरक्षा बल घटनास्थल पर मौजूद हैं।

काबुल के 10वें जिले के निवासियों ने दो धमाके और गोलियां चलने की आवाज सुनने की बात कही है। निकट के वजीर अकबर खान अस्पताल के निदेशक सैयद अब्दुल्ला अहमदी ने कहा कि उनके अस्पताल में तीन शवों और सात घायलों को लाया गया है। वहीं नौ अन्य को अफगानिस्तान आपात अस्पताल ले जाया गया है।

इस हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी ने नहीं ली है। हाल के हफ्तों में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने कई हमलों को अंजाम दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व अधिक खबरें

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'