न्यूयॉर्क टाइम्स की वर्ष 2020 की 100 उल्लेखनीय किताबों की सूची में तीन भारतीय लेखक शामिल

By भाषा | Published: November 21, 2020 01:25 PM2020-11-21T13:25:27+5:302020-11-21T13:25:27+5:30

Three Indian authors included in New York Times list of 100 notable books of the year 2020 | न्यूयॉर्क टाइम्स की वर्ष 2020 की 100 उल्लेखनीय किताबों की सूची में तीन भारतीय लेखक शामिल

न्यूयॉर्क टाइम्स की वर्ष 2020 की 100 उल्लेखनीय किताबों की सूची में तीन भारतीय लेखक शामिल

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, 21 नवंबर प्रतिष्ठित अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस वर्ष की 100 उल्लेखनीय किताबों की सूची जारी की है जिसमें आलोचकों की प्रशंसा पा चुके तीन भारतीय लेखकों की किताबें भी शामिल हैं। इस सूची में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बाराक ओबामा का संस्मरण ‘ए प्रॉमिस्ड लैंड’ भी शामिल है।

न्यूयॉर्क टाइम्स के पुस्तक समीक्षा संपादकों ने दुनिया भर में प्रकाशित कल्पना आधारित उपन्यास, कविता और कथेतर साहित्य आदि की समीक्षा कर यह सूची तैयार की है।

इस सूची में भारत में जन्मी मेघा मजूमदार की किताब ‘ द बर्निग’ को भी जगह मिली है। यह किताब भारतीय महानगर में आतंकवादी घटना पर आधारित है।

केरल में पली-बढ़ी दीपा अनाप्परा की किताब ‘ जिन्न पेट्रोल ऑन दि पर्पल लाइन’ को भी सूची में जगह मिली है। भारतीय पत्रकार दीपा का यह पहला उपन्यास है जिसमें नौ साल का एक बच्चा अपने सहपाठी के गायब होने की गुत्थी सुलझाने की कोशिश करता है।

सामंत सुब्रमण्यिम तीसरे लेखक हैं जिन्होंने इस सूची में अपनी जगह बनाई है। उनकी किताब ‘ ए डोमिनेंट कैरेक्टर: दि रैडिकल साइंस ऐंड रेस्टलेस पॉलिटिक्टस ऑफ जेबीएस हैलडेन’ के लिए यह सम्मान मिला है। यह किताब ब्रिटिश जीवशास्त्री और वामपंथी हैलडेन पर लिखी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three Indian authors included in New York Times list of 100 notable books of the year 2020

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे