इटली में द्वितीय विश्व युद्ध का एक बम निष्क्रिय, हजारों लोगों को सुरक्षित निकाला गया

By भाषा | Published: December 15, 2019 05:23 PM2019-12-15T17:23:32+5:302019-12-15T17:23:32+5:30

डेढ़ किलोमीटर के दायरे के सभी निवासियों को बाहर निकाला गया और मौके के 500 मीटर के दायरे में घरों में गैस की आपूर्ति रोकी गई। हवाई यातायात और रेल सेवाओं को भी स्थगित कर दिया गया।

Thousands of people evacuated, a World War II bomb dormant in Italy | इटली में द्वितीय विश्व युद्ध का एक बम निष्क्रिय, हजारों लोगों को सुरक्षित निकाला गया

सुरक्षा बलों के एक हजार से अधिक सदस्य और लगभग 250 स्वयंसेवियों ने हिस्सा लिया।

Highlightsविशेषज्ञों ने द्वितीय विश्व युद्ध के एक बम को निष्क्रिय किया इस दौरान लगभग 54 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

इटली के दक्षिण शहर ब्रिंडसी में विशेषज्ञों ने द्वितीय विश्व युद्ध के एक बम को निष्क्रिय किया और इस दौरान लगभग 54 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया। एक खबर में यह जानकारी दी गई है।

एक मीटर (तीन फुट) लंबा और 200 किलोग्राम (440 पाउंड) वजन का ब्रिटिश बम एक सिनेमा पर काम के दौरान दो नवम्बर को मिला था।

डेढ़ किलोमीटर के दायरे के सभी निवासियों को बाहर निकाला गया और मौके के 500 मीटर के दायरे में घरों में गैस की आपूर्ति रोकी गई। हवाई यातायात और रेल सेवाओं को भी स्थगित कर दिया गया। लोगों को निकालने के इस अभियान में सुरक्षा बलों के एक हजार से अधिक सदस्य और लगभग 250 स्वयंसेवियों ने हिस्सा लिया।

Web Title: Thousands of people evacuated, a World War II bomb dormant in Italy

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे