लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन से जर्मनी पहुंचने वाले लोगों को 14 दिन के पृथक-वास में रहना होगा

By भाषा | Updated: May 22, 2021 14:25 IST

Open in App

बर्लिन, 22 मई ब्रिटेन से जर्मनी पहुंचने वाले लोगों को अब 14 दिन तक पृथक-वास में रहना होगा। यह नियम रविवार से प्रभावी हो जाएगा।

जर्मनी ने यह फैसला कोराना वायरस के ‘बी.1.617’ स्वरूप के ब्रिटेन में प्रसार के बाद लिया है जिसका पता सबसे पहले भारत में चला था।

देश के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र रॉबर्ट कोच इंस्टिट्यूट ने शुक्रवार को घोषणा की कि ब्रिटेन को ‘वायरस के प्रकार से प्रभावित क्षेत्र’ के रूप में सूचीबद्ध किया जा रहा है।

जर्मनी ने यह फैसला ब्रिटेन को करीब एक हफ्ते तक ‘जोखिम क्षेत्र’ की श्रेणी में रखने के बाद लिया है।

इस फैसले के बाद रविवार से ब्रिटेन से आने वाली उड़ानें और परिवहन के अन्य साधन केवल जर्मनी के नागरिकों एवं निवासियों को ही ला सकेंगे।

जर्मनी के मौजूदा नियम के तहत ‘वायरस के स्वरूप से प्रभावित क्षेत्रों’ से आने वाले व्यक्ति को घर में 14 दिन के लिए पृथक-वास में रहना होगा और रिपोर्ट निगेटिव आने पर भी इस अवधि से छूट नहीं मिलेगी। इस सूची में भारत और ब्राजील भी शामिल हैं।

वहीं, ‘जोखिम क्षेत्र’ से आने पर कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव होने पर 10 दिन के गृह पृथक-वास की अवधि से छूट मिल जाती है जबकि इन इलाकों से टीकाकरण कराकर आने वालों को जांच या पृथक-वास की भी जरूरत नहीं होती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'