लाइव न्यूज़ :

टेक्सास के सांसदों ने गर्भपात पर प्रतिबंध से संबंधित विधेयक को स्वीकृति दी

By भाषा | Updated: May 14, 2021 09:53 IST

Open in App

ऑस्टिन (अमेरिका), 14 मई (एपी) टेक्सास में गर्भपात संबंधी एक विधेयक पर राज्य के सांसदों से स्वीकृति मिलने के बाद अब गर्भावस्था के छह हफ्ते के बाद गर्भपात कराने पर प्रतिबंध रहेगा जबकि इस समय तक अधिकतर महिलाओं को यह पता भी नहीं चल पाता है कि वे गर्भवती हैं।

विधेयक के लिए सीनेट के वोट रिपब्लिकन गवर्नर ग्रेग अबॉट को भेज दिये गये हैं जिनके इस कानून पर हस्ताक्षर करने की संभावना है।

इस कानून के प्रभाव में आने से टेक्सास अमेरिका के उन अन्य रिपब्लिकन नेतृत्व वाले राज्यों की श्रेणी में आ जायेगा जहां इस तरह का विधेयक पारित हुआ है।

ऐसे विधेयक को ‘‘हार्टबीट बिल’’ का नाम दिया गया है और संघीय अदालतों ने इस पर रोक लगायी है। टेक्सास के कानून को भी गर्भपात अधिकार संगठनों द्वारा अदालत में चुनौती देने की संभावना है।

यह विधेयक गर्भ में भ्रूण के ‘‘दिल की धड़कन’’ के पता चलने के बाद गर्भपात पर प्रतिबंध लगाता है। आधुनिक तकनीक से गर्भावस्था के दौरान छह सप्ताह से पहले भी भ्रूण के पूर्ण रूप से विकसित नहीं होने के बावजूद उसकी धड़कन का पता लगाया जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार गर्भावस्था का 11 वां हफ्ता शुरू होने पर एक अपरिपक्व भ्रूण विकसित भ्रूण में तब्दील हो जाता है।

हालांकि टेक्सास के विधेयक में राज्य के अधिकारियों को इस प्रतिबंध को लागू करने से रोका गया है। इसके बजाय इसमें टेक्सास के बाहर के भी व्यक्ति को समयसीमा के बाद गर्भपात में मदद करने वाले व्यक्ति या डॉक्टर पर मुकदमा चलाने की इजाजत दी गयी है और 10,000 डॉलर तक वित्तीय क्षतिपूर्ति का प्रावधान किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला