लाइव न्यूज़ :

राजदूत की बेटी को अगवा करने के मामले में टैक्सी चालकों से पूछताछ,प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: July 18, 2021 20:40 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद,18 जुलाई पाकिस्तान ने रविवार को कहा कि अफगानिस्तान के राजदूत की बेटी के अपहरण से पहले जिन टैक्सियों पर उन्होंने सवारी की थी,उनके चालकों से पूछताछ की गई है और मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

पाकिस्तान में अफगानिस्तान के राजदूत की 26वर्षीय बेटी का शुक्रवार को इस्लामाबाद में अज्ञात लोगों ने ‘अपहरण किया’’,‘‘ प्रताड़ित किया’’और उसके साथ ‘‘मारपीट’’ की। सिलसिला अलीखिल को उस वक्त अगवा किया गया जब वह किराए के वाहन से कहीं जा रही थीं। रिहा करने से पहले उन्हें कई घंटे बंधक बनाए रखा गया। अलीखिल राजधानी के एफ-9 पार्क इलाके में पाई गई थीं और उनके शरीर पर चोट के निशान थे।

गृह मंत्री शेख राशिद ने मीडिया को बताया,‘‘पुलिस अफगान राजदूत की बेटी के मामले की जांच कर रही है.....हमने उनके (अलीखिल) अनुरोध पर मामला दर्ज कर लिया है।’’

राशिद ने कहा कि अपहरण से पहले जिन टैक्सियों में वह बैठी थीं,उनके चालकों से पूछताछ की जा रही है और अपहरणकर्ताओं को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहला टैक्सी चालक उन्हें खाद्दर बाजार ले कर गया, दूसरा चालक उन्हें रावलपिंडी और तीसरा चालक उन्हें दमन-आई-कोह से ले कर आया। रावलपिंडी से दमन-आई-कोह तक की यात्रा के फुटेज मिल नहीं रहे हैं और मामले की जांच की जा रही है।

इस बीच, अलीखिल की ओर से पुलिस को दिए गए बयान में कहा गया कि वह एक उपहार खरीदने गई थीं और उन्होंने एक टैक्सी किराए पर ली। लौटते वक्त पांच मिनट की यात्रा के बाद टैक्सी चालक वाहन सड़क किनारे ले गया। वहीं एक और व्यक्ति आ गया और उस पर चिल्लाने लगा और उसके बाद उसने मारपीट शुरू कर दी। राजदूत की बेटी ने कहा,‘‘ मैं डर के मारे बेहोश हो गई।’’

अलीखिल ने कहा कि होश आने पर उन्होंने खुद को ‘‘गंदे स्थान’’ पर पाया। इसके बाद उन्होंने पास के एक पार्क में जाने के लिए टैक्सी की और वहां से अपने पिता के सहयोगी को फोन किया,जो उन्हें घर ले कर गए।

अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान में अफगान राजदूतों और उनके परिवारों की सुरक्षा के प्रति चिंता जताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...