तंजानिया में नौका पलटने से 40 की मौत, अमेरिका में इस वजह से मरे 9 लोग

By भाषा | Published: September 21, 2018 02:17 AM2018-09-21T02:17:39+5:302018-09-21T02:17:39+5:30

एरीजोना के जनसुरक्षा विभाग ने बताया कि यह हादसा फीनिक्स से करीब 60 मील दूर दक्षिण पूर्व में फ्लोरेंस के समीप बुधवार देर रात को हुआ।

Tanzania ferry disaster in 40 people dead | तंजानिया में नौका पलटने से 40 की मौत, अमेरिका में इस वजह से मरे 9 लोग

तंजानिया में नौका पलटने से 40 की मौत, अमेरिका में इस वजह से मरे 9 लोग

नैरोबी/फीनिक्स, 21 सितंबर: तंजानिया की विक्टोरिया झील में गुरुवार को एक नौका के पलट जाने से 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रपति जॉन मैगुफली के प्रवक्ता गेर्सन सिगवा ने सरकारी टेलीविजन पर कहा कि खबरों के अनुसार हादसे में 40 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

विक्टोरिया झील अफ्रीका की सबसे बड़ी झील है। नौका में 100 से अधिक लोग सवार थे। 

अमेरिका में सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत

अमेरिका में एरीजोना राजमार्ग पर दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में देश में गैरकानूनी रूप से रह रहे सात लोगों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। 

एरीजोना के जनसुरक्षा विभाग ने बताया कि यह हादसा फीनिक्स से करीब 60 मील दूर दक्षिण पूर्व में फ्लोरेंस के समीप बुधवार देर रात को हुआ। जब एक वाहन की नौ लोगों को लेकर आ रही एसयूवी से टक्कर हो गई।

Web Title: Tanzania ferry disaster in 40 people dead

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे