लाइव न्यूज़ :

तालिबान अब 'अस्तित्व के संकट' से गुजर रहा : बाइडन

By भाषा | Updated: August 19, 2021 20:11 IST

Open in App

वाशिंगटन, 19 अगस्त (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का कहना है कि तालिबान नहीं बदला है, लेकिन अफगानिस्तान पर नियंत्रण कर लेने के बाद वे इस बात को लेकर "अस्तित्व के संकट" से गुजर रहे हैं कि क्या वे वैश्विक मंच पर वैधता चाहते हैं। बाइडन ने एबीसी के "गुड मॉर्निंग अमेरिका" पर एक साक्षात्कार में कहा कि वह इस संबंध में "निश्चित नहीं हैं" कि तालिबान "अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा एक वैध सरकार के रूप में मान्यता प्राप्त" करना चाहता है। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया के अन्य हिस्सों में अल-कायदा और उनके सहयोगी संगठनों से अफगानिस्तान की अपेक्षा अधिक खतरा है। उन्होंने कहा कि सीरिया या पूर्वी अफ्रीका में अल-कायदा से संबद्ध समूहों से "उभरती समस्याओं" को नजरअंदाज करना "तर्कसंगत नहीं" है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों पर अमेरिका के लिए "काफी बड़ा खतरा है।" अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी का बचाव करते हुए बाइडन ने कहा, "हमें इस बात पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए कि कहां सबसे बड़ा खतरा है। बाइडन ने अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों के साथ व्यवहार के बारे में जतायी जा रही चिंता को भी तवज्जो नहीं दी और दलील दी कि सैन्य बल के माध्यम से दुनिया भर में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने की कोशिश "तर्कसंगत नहीं" है। इसके बदले, मानवाधिकारों का हनन करने वालों पर व्यवहार बदलने के लिए "राजनयिक और अंतरराष्ट्रीय दबाव" दिया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल