लाइव न्यूज़ :

स्वेज नहर में फंसे पोत को निकालने में मिली आंशिक सफलता, जानें क्या है अपडेट

By भाषा | Updated: March 29, 2021 10:53 IST

धूल भरी आंधी के चलते ये कार्गो जहाज स्वेज नहर में फंस गया था। इस 1300 फीट लंबे कार्गो जहाज के फंसने से लाल सागर और भूमध्य सागर में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देइस ट्रैफिक जाम में करीब सैकड़ों जहाज फंसे हुए थे।इनमें 13 मिलियन बैरल कच्चे तेल से लदे कई क्रूड टैंकर भी शामिल थे।

स्वेज: स्वेज नहर में फंसे एक मालवाहक पोत को “आंशिक तौर” पर दोबारा पानी की सतह पर लाने में कामयाबी मिली है। नहर में सेवाएं देने वाली एक कंपनी ने यह जानकारी दी। कंपनी ने हालांकि यह नहीं बताया कि पोत कब तक पूरी तरह निकल सकेगा।

‘लेथ एजेंसीज’ ने सोमवार सुबह बताया कि फंसे हुए पोत को 10 ‘टगबोट’ की मदद से निकालने के प्रयास में थोड़ी सफलता मिली है। कंपनी ने कहा कि वह स्वेज नहर प्राधिकरण से, पोत को दोबारा पानी की सतह पर लाने की पुष्टि करने का इंतजार कर रही है।

स्वेज नहर प्राधिकरण के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल ओसामा रबेई ने कहा कि सोमवार की सुबह तक पोत को निकालने का काम जारी है। सैटेलाइट आंकड़ों के मुताबिक पोत उसी स्थान पर फंसा है और उसे निकालने की कोशिश कर रहे कई ‘टगबोट’ से घिरा हुआ है।

एक अनुमान के मुताबिक पोत के फंसने से प्रतिदिन नौ अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हो रहा है। नहर में फंसे सैकड़ों अन्य पोत भी निकलने का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक पोतों ने एशिया और यूरोप के बीच यात्रा करने के लिए केप ऑफ गुड होप से होकर जाने का विकल्प चुना है जिससे माल पहुंचने में देर हो रही है।  

बता दें कि धूल भरी आंधी के चलते ये कार्गो जहाज स्वेज नहर में फंस गया था। इस 1300 फीट लंबे कार्गो जहाज के फंसने से लाल सागर और भूमध्य सागर में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई थी।

इस ट्रैफिक जाम में करीब 150 जहाज फंसे हुए थे, जिसकी संख्या बढ़कर कल तक करीब 400 से अधिक हो गई थी। इनमें 13 मिलियन बैरल कच्चे तेल से लदे कई क्रूड टैंकर भी शामिल थे। इसके चलते कई देशों में पेट्रोलियम पदार्थों की डिलिवरी में देरी हो रही थी। कार्गो के फंसने के बाद से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया था।

टॅग्स :स्‍वेज नहर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वSuez Canal जाम 6 दिन बाद खुला, हर घंटे हो रहा था 3 हजार करोड़ का नुकसान | Suez Canal Crisis Explainer

विश्वस्वेज नहर में फंसे जहाज को निकालने के लिए कोशिश जारी, भारत ने बनाई चार सूत्री योजना

विश्व अधिक खबरें

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए

विश्वएलन मस्क की चिंता और युद्ध की विभीषिका