Stop the press: वियना से निकलने वाले 320 साल पुराने दैनिक समाचार पत्र वीनर जितुंग ने शुक्रवार को अपने अंतिम मुद्रित संस्करण का प्रकाशन किया, 8 अगस्त, 1703 को प्रकाशित हुआ था, जानें वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 30, 2023 07:51 PM2023-06-30T19:51:41+5:302023-06-30T19:53:53+5:30

Stop the press: समाचारपत्र सबसे पहले ‘वियनेरिसचेस डायरियम’ नाम से 8 अगस्त, 1703 को प्रकाशित हुआ था। इसका प्रकाशन काव्यात्मक भाषा या भाषणबाजी बिना के लोगों तक शालीन ढंग से समाचार पहुंचाने के लिए किया गया था।

Stop the press Vienna newspaper Wiener Zeitung ends daily print edition after 320 years It was published on August 8, 1703, know reason | Stop the press: वियना से निकलने वाले 320 साल पुराने दैनिक समाचार पत्र वीनर जितुंग ने शुक्रवार को अपने अंतिम मुद्रित संस्करण का प्रकाशन किया, 8 अगस्त, 1703 को प्रकाशित हुआ था, जानें वजह

file photo

Highlights‘‘320 साल, 12 राष्ट्रपति, 10 सम्राट, दो गणराज्य, एक समाचार पत्र।’’ वीनर जितुंग का स्वामित्व ऑस्ट्रिया सरकार के पास है।राजस्व में भारी कमी आने के बाद यह अखबार आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहा था।

Stop the press: वियना से निकलने वाले 320 साल पुराने दैनिक समाचार पत्र वीनर जितुंग ने शुक्रवार को अपने अंतिम मुद्रित संस्करण का प्रकाशन किया। इसी के साथ विश्व के सबसे पुराने समाचार पत्रों में से एक इस अखबार का प्रकाशन बंद हो गया।

यह समाचारपत्र सबसे पहले ‘वियनेरिसचेस डायरियम’ नाम से 8 अगस्त, 1703 को प्रकाशित हुआ था। इसका प्रकाशन काव्यात्मक भाषा या भाषणबाजी बिना के लोगों तक शालीन ढंग से समाचार पहुंचाने के लिए किया गया था।

इस समाचारपत्र के आखिरी संस्करण के पहले पृष्ठ पर लिखा है, ‘‘320 साल, 12 राष्ट्रपति, 10 सम्राट, दो गणराज्य, एक समाचार पत्र।’’ वीनर जितुंग का स्वामित्व ऑस्ट्रिया सरकार के पास है, लेकिन संपादकीय रूप से यह स्वतंत्र है। हाल एक ताजा कानून के कारण राजस्व में भारी कमी आने के बाद यह अखबार आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहा था।

नये कानून के तहत कंपनियों को मुद्रित संस्करण में वाणिज्यिक रजिस्ट्री में परिवर्तन प्रकाशित करने के लिए भुगतान करने की आवश्यकता को समाप्त कर दिया था। यह अखबार ऑनलाइन माध्यम से अपना संचालन जारी रखेगा और इसका एक मासिक संस्करण भी प्रकाशित करने की योजना है।

Web Title: Stop the press Vienna newspaper Wiener Zeitung ends daily print edition after 320 years It was published on August 8, 1703, know reason

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे