लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में राजपक्षे को शुरुआती बढ़त

By भाषा | Updated: November 17, 2019 08:56 IST

वामपंथी अनुरा कुमारा दिसानायके 4.69 प्रतिशत मतों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। इस पद के लिए 32 और उम्मीदवार मैदान में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजपक्षे (70) देश के सिंहली बहुल इलाकों में आगे है जबकि प्रेमदासा को उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में तमिल समुदाय का समर्थन प्राप्त है। ‘यूनाइटेड नेशनल पार्टी’ (यूएनपी) के प्रेमदासा (52) देश के पूर्व राष्ट्रपति रणसिंहे प्रेमदासा के पुत्र हैं।

श्रीलंका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रविवार को जारी मतों की गणना में पूर्व रक्षा सचिव गोटाबाया राजपक्षे ने शुरुआती बढ़त हासिल कर ली। श्रीलंका में घातक आतंकवादी हमले के सात महीने बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ था। निर्वाचन आयोग ने बताया कि करीब पांच लाख मतों की गणना के बाद मुख्य विपक्षी उम्मीदवार राजपक्षे 52.87 प्रतिशत मतों के साथ आगे चल रहे हैं जबकि आवासीय मंत्री सजीत प्रेमदासा को 39.67 प्रतिशत मत मिले।

वामपंथी अनुरा कुमारा दिसानायके 4.69 प्रतिशत मतों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। इस पद के लिए 32 और उम्मीदवार मैदान में हैं। आयोग के अध्यक्ष महिंदा देशप्रिया ने बताया कि शनिवार को हुए मतदान में कुल 1.59 करोड़ मतदाताओं में से कम से कम 80 प्रतिशत मतदाताओं ने भाग लिया।

राजपक्षे (70) देश के सिंहली बहुल इलाकों में आगे है जबकि प्रेमदासा को उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में तमिल समुदाय का समर्थन प्राप्त है। ‘यूनाइटेड नेशनल पार्टी’ (यूएनपी) के प्रेमदासा (52) देश के पूर्व राष्ट्रपति रणसिंहे प्रेमदासा के पुत्र हैं। देश में 21 अप्रैल को हुए आत्मघाती बम हमलों के बाद यह चुनाव यूएनपी नीत सरकार की लोकप्रियता की परीक्षा है। इन हमलों में कम से कम 269 लोगों की मौत हो गई थी।

इन हमलों को रोकने में नाकाम रहने पर सरकार को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। यह चुनाव ईस्टर संडे बम विस्फोट के बाद सुरक्षा चुनौतियों और बढ़ते राजनीतिक ध्रुवीकरण से जूझ रहे श्रीलंका का भविष्य तय करेगा। आयोग ने बताया है कि वह रविवार देर रात तक अंतिम परिणाम घोषित कर सकता है। 

टॅग्स :श्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल