लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे ने जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: December 9, 2021 22:37 IST

Open in App

कोलंबो, नौ दिसंबर श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक व्यक्त किया है। जनरल रावत का बुधवार को तमिलनाडु में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया था।

इस हादसे में जनरल रावत के अलावा उनकी पत्नी तथा 11 अन्य सैन्यकर्मियों की मृत्यु हो गई। राष्ट्रपति राजपक्षे ने ट्वीट किया, “तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर हादसे में जनरल बिपिन रावत, श्रीमती रावत और अन्य के अचानक निधन की सूचना पाकर दुख हुआ। मैं श्रीलंका के लोगों की तरफ से उनके परिजनों और सभी भारतीयों के प्रति संवदेना व्यक्त करता हूं।”

श्रीलंका के सेना प्रमुख जनरल शवेंद्र सिल्वा ने कहा कि भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष के निधन की खबर सुनकर उन्हें बेहद पीड़ा हुई। उन्होंने कहा कि जनरल रावत लंबे समय से श्रीलंका की सशस्त्र सेनाओं के सच्चे दोस्त थे।

जनरल सिल्वा ने कहा कि जनरल रावत भारतीय सेना के प्रमुख के तौर पर 2018 में श्रीलंका की चार दिवसीय यात्रा पर आए थे और उन्होंने श्रीलंका की सेना की सिग्नल प्रयोगशाला का उद्घाटन किया था तथा दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग के नए रास्ते तलाशने पर बल दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा