लाइव न्यूज़ :

श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुतेरेस के साथ सुलह पर चर्चा की

By भाषा | Updated: September 20, 2021 17:56 IST

Open in App

कोलंबो, 20 सितंबर श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने सोमवार को कहा कि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरेस के साथ एक समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ने के एकमात्र तरीके ''सुलह'' को संयुक्त रूप से बढ़ावा देने के तरीकों पर ''फलदायी चर्चा'' की।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय सत्र के लिए अमेरिका में मौजूद राजपक्षे ने रविवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महासचिव गुतेरेस से मुलाकात की।

कोलंबो गजट अखबार की खबर के अनुसार बैठक के दौरान गुतेरेस ने राजपक्षे से श्रीलंका में अल्पसंख्यक अधिकारों की रक्षा करने की आवश्यकता के बारे में बात की।

दोनों नेताओं ने देश में निर्बाध शिक्षा सुनिश्चित करने के अलावा कोविड-19 महामारी की स्थिति में आर्थिक सुधार पर भी चर्चा की।

श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, “श्रीलंका में संयुक्त रूप से सुलह को बढ़ावा देने के तरीकों पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरेस के साथ उपयोगी चर्चा हुई। सुलह एक समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ने का एकमात्र तरीका है। कोविड महामारी की स्थिति में आर्थिक सुधार और निर्बाध शिक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की।''

खबर में कहा गया है कि गुतेरेस ने इस मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र के समर्थन की पेशकश की और अल्पसंख्यक अधिकारों और नागरिक जुड़ाव की सुरक्षा सुनिश्चित करने के महत्व पर वैश्विक संगठन के दृष्टिकोण को दोहराया।

श्रीलंका सरकार के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर और पूर्व में श्रीलंकाई तमिलों के साथ तीन दशक तक चले युद्ध सहित विभिन्न संघर्षों के कारण 20,000 से अधिक लोग लापता हुए। इन युद्ध और संघर्षों में कम से कम 100,000 लोग मारे गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'