लाइव न्यूज़ :

#SriLankaBombings: खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली हमलों की जिम्मेदारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 23, 2019 18:49 IST

आईएस ने अपनी समाचार एजेंसी अमाक न्यूज के जरिये श्रीलंका में हुए बम धमाकों की जिम्मेदारी ली है। सिलसिलेवार बम धमाकों में 321 लोगों की जान चली गई थी और लगभग 500 लोग घायल हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका में सीरियल बम धमाकों की जिम्मेदारी खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली।रविवार को हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 321 लोगों की जान चली गई थी और करीब 500 लोग घायल हो गए थे।

खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने श्रीलंका में बीते रविवार (21 अप्रैल) को अंजाम दिए गए सिलसिलेवार बम धमाकों की जिम्मेदारी ली है। ये बम धमाके गिरिजाघरों और फाइव स्टार होटलों को निशाना बनाकर अंजाम दिए गए थे।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक आईएस ने अपनी समाचार एजेंसी अमाक न्यूज के जरिये बम धमाकों की जिम्मेदारी ली। बता दें कि सीरियल बम धमाकों में  321 लोगों की जान चली गई थी और लगभग 500 लोग घायल हो गए थे।

बता दें कि श्रीलंका के रक्षा मंत्री रुवन विजयवर्द्धने ने मंगलवार (23 अप्रैल) को कहा कि ईस्टर के मौके पर किए गए हमले न्यूजीलैंड में मस्जिदों पर की गई गोलीबारी का बदला लेने के लिए किए गए थे। विजयवर्द्धने संसद को संबोधित करते हुए कहा कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि श्रीलंका में हुए बम धमाके न्यूजीलैंड की क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में हुई गोलीबारी का बदला लेने के लिए किए गए।

न्यूजीलैंड की क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में हुई गोलीबारी में करीब 50 लोगों की जान चली गई थी। विजयवर्द्धने ने बताया कि सीरियम बम धमाकों में घायल हुए करीब 500 लोगों में से 375 का इलाज अब भी चल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंका में बम धमाकों में मारे गए लोगों में करीब 10 भारतीय भी थे। श्रीलंका की सरकार का कहना है कि खुफिया जानकारी मिलने के बावजूद बड़ी संख्या में गिरजाघरों को सुरक्षा देना लगभग असंभव था।

टॅग्स :श्रीलंकाआईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल