लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका ने आतंकवाद रोधी कानून की समीक्षा के लिए उठाए कदम की जानकारी ईयू को दी

By भाषा | Updated: July 2, 2021 15:47 IST

Open in App

कोलंबो, दो जुलाई श्रीलंका ने तमिलों के साथ सुलह-सफाई प्रक्रिया में हुई प्रगति और आतंकवाद निरोधक कानून की समीक्षा के लिए चल रही कोशिश से यूरोपीय संघ (ईयू) को अवगत कराया है। श्रीलंका का आतंकवाद रोधी कानून पुलिस को संदिग्धों को बिना मुकदमे गिरफ्तार करने की ताकत देता है।

श्रीलंका ने यह जानकारी 27 सदस्यीय समूह की इस चेतावनी के बाद दी है जिसमें कहा गया कि मानवाधिकार उल्लंघन की चिंताओं के मद्देनजर कोलंबो को निर्यात में दी जा रही रियायत समाप्त की जा सकती है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि श्रीलंका की सरकार ने ईयू को सुलह-सफाई प्रक्रिया के विशेष क्षेत्र में हुई प्रगति की जानकारी, संगठन के साथ नियमित संपर्क और संवाद के तहत दी है।

यूरोपीय संसद ने 10 जून को एक प्रस्ताव पारित किया था जिसमें श्रीलंका के आतंकवाद निरोधक कानून (पीटीए) को रद्द करने और अस्थायी रूप से ‘जीएसपी प्लस’ दर्जा वापस लेने पर विचार करने की मांग की गई थी। ईयू के ‘जीएसपी प्लस’ दर्जे के तहत श्रीलंका को बिना कर यूरोप में निर्यात करने की सुविधा मिलती है। इससे श्रीलंका के वस्त्र और मत्स्य उद्योग को बढ़ावा मिलता है। श्रीलंका का यह दर्जा वर्ष 2010 में मानवाधिकार और श्रम अधिकारों के कथित उल्लंघन के कारण स्थगित कर दिया गया था लेकिन वर्ष 2017 में फिर से इसे बहाल किया गया।

यूरोपीय संसद में पारित प्रस्ताव में रेखांकित किया गया कि श्रीलंका को ‘जीएसपी प्लस’ दर्जा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समझौतों के तहत नियमों को लागू करने की शर्त पर दिया गया था जो उसे द्विपीय देश में लिब्रेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के साथ चले 30 साल के गृह युद्ध की समाप्ति के बाद करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा