लाइव न्यूज़ :

स्पायवेयर बनाने वाली एनएसओ पेगासस का निर्माण बंद करने और कंपनी को बेचने पर कर रही विचार: रिपोर्ट

By विशाल कुमार | Updated: December 14, 2021 08:53 IST

पेगासस की कथित तौर पर उन सरकारों को आपूर्ति की गई थी जो राजनीतिक असंतुष्टों, पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की जासूसी करने के लिए इसका इस्तेमाल करते थे।

Open in App
ठळक मुद्देएनएसओ पेगासस इकाई को बंद करने और पूरी कंपनी को बेचने पर विचार कर रही है।ऐसा वह अपने कर्जों से डिफॉल्ट होने की आशंकाओं के कारण करना चाहती है।पेगासस सॉफ्टवेयर उपयोगकर्ता के मोबाइल फोन को ट्रैक कर सकता है।

नई दिल्ली:भारत सहित दुनियाभर में स्मार्टफोन की अवैध जासूसी करने की आरोपी पेगासस स्पायवेयर बनाने वाली कंपनी एनएसओ ग्रुप अपनी विवादित पेगासस इकाई को बंद करने और पूरी कंपनी को बेचने पर विचार कर रही है। ऐसा वह अपने कर्जों से डिफॉल्ट होने की आशंकाओं के कारण करना चाहती है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, कई निवेश फंडों के साथ उन कदमों के बारे में बातचीत की गई है जिनमें कंपनी में दोबारा निवेश करना या एकमुश्त बिक्री शामिल है।

एक सूत्र ने बताया कि संभावित नए मालिकों में दो अमेरिकी फंड शामिल हैं जिन्होंने पेगासस को नियंत्रित करने और बंद करने पर चर्चा की है। ऐसे में फंड पेगासस को पूरी तरह से रक्षात्मक साइबर सुरक्षा सेवा के लिए इस्तेमाल करने के लिए 15 अरब रुपये का निवेश करेगा।

विवादों के केंद्र में रहा है एनएसओ का पेगासस स्पायवेयर

पेगासस सॉफ्टवेयर उपयोगकर्ता के मोबाइल फोन को ट्रैक कर सकता है और इसके दुरुपयोग ने एनएसओ को गोपनीयता और मानवाधिकारों के दुरुपयोग के मामलों के केंद्र में ला दिया है।

पेगासस की कथित तौर पर उन सरकारों को आपूर्ति की गई थी जो राजनीतिक असंतुष्टों, पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की जासूसी करने के लिए इसका इस्तेमाल करते थे।

गौरतलब है कि एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया संघ ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा है कि 300 से अधिक सत्यापित भारतीय मोबाइल फोन नंबरों को पेगासस स्पायवेयर के जरिए निगरानी के लिए संभावित लक्ष्यों की सूची में रखा गया।

आरोप है कि स्पायवेयर का इस्तेमाल छात्राओं, विद्वानों, पत्रकारों, मानवाधिकार के पैरोकारों, वकीलों और यौन हिंसा पीड़िताओं की निगरानी के लिए किया गया।

कंपनी ने कहा है कि वह अपराध और आतंकवाद को रोकने के लिए कानून प्रवर्तन और सरकारी एजेंसियों को तकनीक बेचती है और उसने इसका दुरुपयोग करने वाले ग्राहकों के साथ अनुबंध समाप्त कर दिया है।

अमेरिका ने ब्लैक लिस्ट किया तो एप्पल ने किया है मुकदमा

अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने एनएसओ को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। दिग्गज मोबाइल कंपनी ऐप्पल इंक ने स्पायवेयर कंपनी को अपने उत्पादों और सेवाओं का उपयोग करने से रोकने के लिए एनएसओ पर मुकदमा दायर किया है और कहा कि यह राज्य प्रायोजित हैकिंग द्वारा लक्षित उपयोगकर्ताओं को सूचित करना शुरू कर देगा।

बता दें कि, एनएसओ को 34 अरब रुपये का कर्ज चुकाना है जबकि दो साल पहले ही प्रबंधन ने करीब 76 अरब रुपये का निवेश किया था।

पेगासस के बंद होने से एनएसओ बहुत छोटी और संभावित रूप से कम मूल्यवान कंपनी बन सकती है, क्योंकि पेगासस यूनिट से एनएसओ के राजस्व का लगभग आधा हिस्सा आता है।

टॅग्स :पेगासस स्पाईवेयरPegasusइजराइलअमेरिकाभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्व अधिक खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत