लाइव न्यूज़ :

विशेष रिपोर्ट : कोविड कूटनीति

By भाषा | Updated: December 10, 2021 07:00 IST

Open in App

(ताशा विबावा, 360इन्फो और कार्तिक नचियाप्पन, नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर)

(इम्बार्गो : संपादक कृपया इसे 10 दिसंबर 2021 को भारतीय समयानुसार सुबह 07:00 बजे के बाद प्रकाशित, प्रसारित करें)

मेलबर्न, आठ दिसंबर (360इन्फो) कोविड-19 महामारी ने वैश्विक स्वास्थ्य को अंतरराष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में ला दिया है। अंतरराष्ट्रीय व्यापार और सुरक्षा के महत्वपूर्ण मुद्दों के मुकाबले लंबे समय से दरकिनार रही जन स्वास्थ्य कूटनीति में चूक का मुद्दा दुनिया में तब चर्चा में आया जब संक्रमण तेजी से फैला।

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य देखभाल, चिकित्सा उपकरणों तक पहुंच और टीकों के लिए बौद्धिक संपदा में अनियमितताएं पहले कभी इतनी स्पष्ट नहीं रही। वैश्विकरण और बढ़ती गतिशीलता ने इस महामारी को फैलने में मदद की।

इस महामारी से निपटने के लिए टीके एक स्पष्ट रास्ता दिखे लेकिन फिर ‘‘टीका राष्ट्रवाद’’ आ गया और ज्यादातर कोविड-19 रोधी टीके संबंधी बौद्धिक संपदा अधिकार पश्चिमी दवा कंपनियों ने ले लिए।

कम आय वाले देशों ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से बौद्धिक संपदा सुरक्षा में छूट देने का आह्वान किया लेकिन अभी तक इसका हल नहीं निकला है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदानोम गेब्रेयेसस ने लिखा, ‘‘टीका आवंटन ऐसा खेल नहीं बनना चाहिए जहां किसी एक पक्ष को लाभ मिले और दूसरे को नुकसान।’’

वास्तविकता की जांच :

हर दिन करीब 2.7 करोड़ टीके लगाए जा रहे हैं लेकिन इनकी ज्यादातर खुराक मध्यम से उच्च आय वाले देशों में दी जा रही हैं।

बड़े विचार :

वैश्विक स्वास्थ्य अनुसंधान और नवोन्मेष कनाडा के अध्यक्ष और सीईओ विजय चट्टू ने कहा, ‘‘स्वास्थ्य अर्थव्यवस्था से जुड़ी है - स्वास्थ्य सभी सतत विकास लक्ष्यों का अहम हिस्सा है। स्वास्थ्य राजनीतिक मुद्दा नहीं होना चाहिए लेकिन भू-राजनीति के क्षेत्र में इसका राजनीतिकरण किया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘"हर देश अपनी शर्तों पर स्वास्थ्य कूटनीति कर रहा है, इसलिए कई अलग-अलग दृष्टिकोण हैं, लेकिन निहित स्वार्थ होने पर यह वास्तविक स्वास्थ्य कूटनीति नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा