लाइव न्यूज़ :

शंकाएं दूर करने के लिए दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफोसा ने लगवाया कोविड-19 का टीका

By भाषा | Updated: February 17, 2021 21:03 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, 17 फरवरी दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने सरकार के चरणबद्ध टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर लोगों में भरोसा पैदा करने के लिए बुधवार को कोविड-19 का टीका लगवाया। वह देश में सबसे पहले टीका लगवाने वाले लोगों में शामिल हैं।

दक्षिण अफ्रीका में बेल्जियम से जॉनसन एंड जॉनसन के 80,000 कोविड-19 टीकों की खेप मंगलवार को पहुंची, जिसके बाद रामाफोसा और स्वास्थ्य मंत्री जवेली मखिजे ने 18 स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मिलकर टीकाकरण मुहिम की शुरुआत की और टीका लगवाया।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका को ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ से ‘एस्ट्राजेनेका’ की 10 लाख खुराक मिली थीं, लेकिन देश में ‘एस्ट्राजेनेका’ के बजाए जॉनसन एंड जॉनसन के कोविड-19 टीके लगाए जाएंगे, क्योंकि ‘एस्ट्राजेनेका’ के टीके दक्षिण अफ्रीका में पाए गए कोरोना वायरस के नए स्वरूप (वेरिएंट) पर कम प्रभावी साबित हुए हैं।

रामाफोसा ने कहा, ‘‘मैं दक्षिण अफ्रीका के लोगों से अपील करूंगा कि वे यह टीका लगवाएं, ताकि हम सभी सुरक्षित एवं स्वस्थ रह सकें।’’

उन्होंने एस्ट्राजेनेका की जगह अन्य टीके का प्रबंध करने के लिए मखिजे और उनकी टीम को धन्यवाद दिया।

रामाफोसा ने कहा, ‘‘यह दिन दक्षिण अफ्रीकियों के तौर पर हमारे लिए वास्तव में मील का पत्थर है, क्योंकि अंतत: टीके यहां पहुंच गए हैं और लगाए जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि पूरे देश में टीकाकरण मुहिम चलाई जाएगी और कई स्वास्थ्य केंद्रों में यह पहले ही शुरू हो चुकी है।

अमेरिका स्थित ‘जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी’ के अनुसार दक्षिण अफ्रीका में संक्रमण के 1,494,119 नए मामले सामने आए हैं और 48,313 लोगों की मौत हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?