श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन से छह लोगों की मौत, पांच लापता

By भाषा | Published: June 5, 2021 08:21 PM2021-06-05T20:21:44+5:302021-06-05T20:21:44+5:30

Six dead, five missing in Sri Lanka floods and landslides | श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन से छह लोगों की मौत, पांच लापता

श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन से छह लोगों की मौत, पांच लापता

कोलंबो, पांच जून (एपी) श्रीलंका में भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और पांच लापता हैं। वहीं इस प्राकृतिक विपदा के बाद कम से कम 5,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

हिंद महासागर के इस द्वीप में बृहस्पतिवार रात से ही छह जिलो में बारिश हो रही है और इसकी वजह से कई घर, धान के खेत और सड़कें डूब गई हैं और यातायात प्रभावित है।

आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार चार लोगों की मौत बाढ़ में हो गई जबकि अन्य दो लोगों की मौत भूस्खलन में हो गई। इसके अलावा पांच लोग लापता हैं। सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों में बताया गया है कि 5,000 से ज्यादा लोग अस्थायी शिविरों में गए हैं और 600 से ज्यादा घरों में क्षति पहुंची है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Six dead, five missing in Sri Lanka floods and landslides

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे