मैक्सिको में गोलीबारी में छह नागरिकों, एक सैनिक की मौत

By भाषा | Published: August 25, 2018 08:30 AM2018-08-25T08:30:14+5:302018-08-25T08:30:14+5:30

दक्षिणी मैक्सिको के गुरेरो राज्य में बंदूकधारियों और सैनिकों के बीच सशस्त्र झड़प में सात लोग मारे गए।

Six civilians, one soldier died in firing in Mexico | मैक्सिको में गोलीबारी में छह नागरिकों, एक सैनिक की मौत

मैक्सिको में गोलीबारी में छह नागरिकों, एक सैनिक की मौत

मैक्सिको सिटी, 25 अगस्त: दक्षिणी मैक्सिको के गुरेरो राज्य में बंदूकधारियों और सैनिकों के बीच सशस्त्र झड़प में सात लोग मारे गए। राज्य के सुरक्षा प्रवक्ता रॉबर्टो अल्वारेज ने एक बयान में बताया कि अल नारांजो शहर में कल सुबह सैनिकों पर गोलीबारी में छह नागरिकों और एक सैनिक की मौत हो गई। गुरेरो मादक पदार्थ गिरोहों की हिंसा के लिए कुख्यात है।

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि गल्फ मादक पदार्थों के एक समूह के नेता को कल उत्तरी शहर मोंटेरेरी से पकड़ा गया। राष्ट्रीय सुरक्षा आयुक्त रेनातो सालेस ने उसकी पहचान ‘‘हेक्टर अद्रियन’’ के रूप में की है।

Web Title: Six civilians, one soldier died in firing in Mexico

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे