लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी के बीच सिंगापुर में आम चुनाव, सत्तारूढ़ पीएपी की जीत, विपक्षी वर्कर्स पार्टी को मिले रिकॉर्ड 10 सीट

By विनीत कुमार | Updated: July 11, 2020 07:20 IST

कोरोना महामारी के संकट के बीच सिंगापुर में शुक्रवार को आम चुनाव हुए। सत्तारूढ़ पीएपी एक बार फिर जीत हासिल करने में कामयाब रही। उसे 61 प्रतिशत वोट मिले।

Open in App
ठळक मुद्देसिंगापुर आम चुनाव में पीएपी की फिर जीत, 1959 से सत्ता में है पार्टीपिछले बार के मुकाबले पीएमपी वोट प्रतिशत इस बार घटा, विपक्षी पार्टी की सीटें बढ़ी

सिंगापुर में सत्तारूढ़ पीपल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) की शुक्रवार को आम चुनाव में जीत सुनिश्चित हो गई है। वहीं विपक्षी वर्कर्स पार्टी (WP) ने भी रिकॉर्ड 10 सीटों पर कब्जा जमाया है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार पीएपी ने 93 सीटों पर हुए चुनाव में करीब 90 प्रतिशत तक जीत हासिल की है और नई सरकार बना लेगी।

रिपोर्ट के अनुसार 1959 से सत्ता पर काबिज पीएपी का वोट प्रतिशत 61.24 रहा। वहीं, विपक्षी पार्टी को 10 सीट मिले। इसमें अलजुनिड निर्वाचन क्षेत्र भी शामिल है, जिसकी 5 सीटों पर विपक्ष दोबारा कब्जा करने में कामयाब रहा।

जीत के बाद प्रधानमंत्री ली सिएन लूंग ने कहा, 'मैंने जिस तरह से उम्मीद की थी, ये मजबूत नतीजे नहीं हैं लेकिन ये अच्छे नतीजे जरूर हैं। मुझे लगता है कि 61 प्रतिशत वोट मिलना सम्मानजनक है।' बता दें कि प्रधानमंत्री ली सिएन लूंग भी अपने चुनाव क्षेत्र अंग मो किओ से दोबारा चुने गए हैं।

द स्ट्रेट टाइम्स के अनुसार पीएपी ने 61.24 प्रतिशत वोट हासिल किए। ये पूर्व के मुकाबले कम है। इससे पहले 2015 के चुनाव में पार्टी ने 69.9 प्रतिशत वोट हासिल किए थे। बता दें कि इस बार सिंगापुर में वोटिंग के समय को दो घंटे ज्यादा कर दिया गया था। पोलिंग स्टेशन पर लोगों के लंबी लाइन देखते हुए ये फैसला लिया गया। ऐसा कोरोना महामारी के कारण भी हुआ क्योंकि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक-दूसरे से दूरी बनाकर खड़े थे।

इस बार चुनाव चूकी कोरोना महामारी के साये में हुआ, ऐसे में वोट डालने आए लोग मास्क पहने भी नजर आए। इस बार वोट डालने के लिए बूथों की संख्या को भी 880 से बढ़ाकर 1100 किया गया था ताकि भीड़ एक ही जगह पर बहुत ज्यादा नहीं बढ़े। मतदान की प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू हुई जिसमें 65 वर्ष और इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष समय रखा गया था।

टॅग्स :सिंगापुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारघर से काम करिए और हवाई यात्रा कम कीजिए?, ईरान युद्ध के बीच आईईए ने दिया सुझाव, तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर?

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

विश्वलाजरस द्वीप के पास ‘काफी नशे में’ थे जुबिन गर्ग?, लाइफ जैकेट पहनने से कर दिया था मना, सिंगापुर की अदालत को बताया गया

कारोबारPravasi Bharatiya Divas: भारत की सांस्कृतिक धरोहर के संवाहक हैं प्रवासी भारतीय

विश्वसिंगापुर के हिंदू समुदाय को सरकार ने दी नई सुविधा, 50 एसजीडी देकर बुक कराएं, जानें असर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल